पड़िगांव के चन्द्रभान पटेल का निधन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़ । ग्राम पड़ीगांव (पुसौर) निवासी चंद्रभान पटेल का विगत १५ मार्च को निधन हो गया, अत्यंत ही सहज सरल एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के अग्रणी व्यक्ति तथा अंचल में एक प्रतिष्ठित नागरिक के रूप में सुपरिचित चंद्रभान गौटिया के निधन से पुसौर पड़ीगांव क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है । वे अपने पीछे पत्नी भोजकुमारी , पुत्री मीना नायक; पुत्र – सोहन छवि रजत पटेल व नाती पोता से भरा पुरा परिवार को छोड़ गए। स्वर्गीय चंद्रभान पटेल नंदेली सरपंच एवं प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता सुदर्शन पटेल के बड़े जीजा जी थे दिवंगत चंद्रभान पटेल का दशकर्म एवं चंदनपान पगड़ी रस्म २४ मार्च को उनके निवास ग्राम पड़ीगांव में संपन्न होगा । चंद्रभान पटेल के निधन पर अखिल भारतीय अघरिया समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल सचिव भोजराम पटेल समस्त पदाधिकारीगण एवं पुसौर क्षेत्र के स्वजातीय बंधुओं प्रतिष्ठित नागरिकों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई है तथा दिवंगत आत्मा की शांति व सद्गति के लिए एवं उनके परिवार पर आए बज्राघात को सहन करने की शक्ति देने हेतु परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई है ।

 

Share This Article