देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। शनिवार शाम को एक बाइक चालक ट्रक से ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित होकर सडक़ में गिर गया, जिससे ट्रक के चक्के के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दनोट निवासी साहनु राम राठिया शनिवार शाम को शराब का सेवन किया था, इस दौरान उसने अचानक अपने पड़ोसी से बाइक मांगकर चंद्रपुर जाने के लिए तैयार हो रहा था, जिसे देख परिजनों ने उसे मना किया कि आज न जाए, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और बाइक लेकर निकल गया था।
इस दौरान शाम करीब 5 बजे पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े भंडार के पास स्थित अड़ानी कंपनी के कोयला गेट के पास पहुंचा ही था कि सामने इस दौरान उसने ओवरटेक करने के चक्कर में सडक़ में गिर गया, तभी चंद्रपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को अपने कब्जे में लेते हुए अस्पताल भेजा, साथ ही घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया, ऐसे में रविवार को परिजनों के आने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव को सौंप दिया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article