क्रिकेट सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल गिरफ्तार

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा प्रकरण में फरार चल रहे सट्टा खाईवाल गगन अग्रवाल को हिमालया हाइट्स बैंक कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा से संबंधित अपराध दर्ज था और पुलिस को उसकी करीब एक महीने से तलाश थी।
विदित हो कि बीते 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर थाना चक्रधरनगर एवं साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम द्वारा बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में छापेमारी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो सट्टा खाईवालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार खाईवाल विकास व विनय अग्रवाल से पूछताछ की गई तो तीसरे आरोपी गगन अग्रवाल का नाम सामने आया, जो खरसिया का रहने वाला था, उसके बाद से गगन लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में जुटी पुलिस ने आज उसके ससुराल हिमालया हाइट्स से गिरफ्तार कर लिया है, और उसके पास से मोबाइल के अलावा दो हजार रुपए नकद बरामद कर उसे धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share This Article