उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। ओडिशा से मादक पदार्थ की तस्करी हर मार्गों से हो रही है। सडक़ मार्ग के अलावा यात्री ट्रेनों में भी गांजा की तस्करी के मामले उजागर हो रहे हैं, इसी क्रम में रायगढ़ जीआरपी ने उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी कर रहे युवक को रंगे हाथों धरदबोचा और उसके पास से करीब डेढ़ लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त कर कार्रवाई की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस द्वारा यात्री ट्रेनों में नशीले पदार्थोंे के अलावा अन्य संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सघन जांच पड़ताल का अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच गत दिवस 15 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर रायगढ़ जीआरपी पुलिस हरकत में आई और ओडिशा की ओर से आ रही ट्रेन नंबर 18477 उत्कल एक्सप्रेस के जनरल बोगी में जांच अभियान शुरू किया गया कि एक व्यक्ति संदिग्ध पाया गया, जिसके सामान की जांच करने पर उसके बैग में दो पैकेट मिले, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपए का तीन किलो गांजा पाया गया। जीआरपी ने आरोपी भारत ठाकुर पिता इन्दर सिंह (23 वर्ष) निवासी ग्राम बर्बात्ता थाना कटंगी जिला जबलपुर मध्यप्रदेश को धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमांड जेल भेज दिया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक आर. के. बोरझा, प्रधान आरक्षक सितेंद्र सिंह, अरविल तिर्की, आरक्षक अवधेश मिश्रा, लकेश्वर मिरि, गिरधर लहरे, राकेश ठाकुर, रोहित साहू, सरोज साव का योगदान रहा।

Share This Article