स्टाईगर से जुआ खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार

 बिक्री के लिए रखे महुआ शराब के साथ एक पकड़ाया

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. जिले में अवैध शराब व जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने जांच तेज कर दिया है। ऐसे में स्टाईगर गोटी से जुआ खेलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है तो वहीं बिक्री के लिए घर में रखे महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोतरारोड पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोरखा स्थित जिंदल पार्किंग के पास स्टाईगर गोटी से जुआ खेलाया जा रहा है। इससे थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के टीम बनाकर भेजा जहां घेराबंदी शुरू होते ही पुलिस को देख कुछ लोग भाग निकले, जबकि स्टाईगर से जुआ संचालित करते वाले तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय चौहान पिता संतराम चौहान 30 वर्ष निवासी मलदा थाना पुसौर, दिलेश्वर ओगरे पिता दामोदर ओगरे 48 वर्ष निवासी मौदहापारा रायगढ़ तथा दिग्विजय सिंह पिता स्व. दिलीप सिंह 29 वर्ष निवासी कैदीमुडा जिला जेल गेट सामने का होना बताया। वहीं आरोपियों के कब्जे से 1,600 रुपये नगद एवं 03 नग पीले रंग के स्टाईगर जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
गढ़उमरिया में शराब पकड़ाया
जूटमिल पुलिस ने ग्राम गढ़उमरिया पंचायत के ग्राम धरमपुर में शराब रेड की कार्रवाई की, जिससे शिव कुमार चौहान अपने घर के आंगन में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखा था। पुलिस ने जांच किया तो आरोपी शिव कुमार चौहान 43 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,000 रुपये बरामद किया गया। इससे आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

Share This Article