टायर-फैक्ट्री में भीषण आग, ऑयल-केमिकल से फैली, भारी मशक्कत के बाद पाया काबू

Gupta Lochan
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टार प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग इतनी भीषण थी कि 22 किलोमीटर दूर से धुएं का गुब्बार उठता दिखा। इलाके में काले बादल जैसा धुआं छाया गया था। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। आग दोपहर 1 बजे लगी थी, जो शाम 6 बजे तक काबू में आई। बता दें कि फैक्ट्री में टार प्रोडक्शन का काम होता है, यहां बड़ी मात्रा में ऑयल-केमिकल का इस्तेमाल होता था जिससे आग फैली थी।
बताया जा रहा है घटना के बाद 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। 3 घंटे तक पानी की 4 टंकी खाली हो चुकी थी। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। इलाके में पानी का शॉर्टेज हुआ जिससे दूर के स्टेशन से फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जा रही थी। इसी बीच आग भडक़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। फैक्ट्री में तार, ऑयल, केमिकल और कई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी।
घटना स्थल पर मौजूद निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी-फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए तुरंत फैक्ट्री खाली कराई। जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका जताई गई है। जिस कंपनी में आग लगी है, वो रायपुर निवासी धारीवाल परिवार की बताई जा रही है।

Share This Article