जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। रविवार को दोपहर में जंगल से लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण पर हाथी के हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के जंगल में चुहकीमार निवासी गंगाराम सारथी रविवार को सुबह 10 बजे लकड़ी लेने के लिए गया था। इस दौरान उसने दोपहर करीब ढाई बजे अचानक उसे जंगल के भीतर एक जंगली हाथी से उसका सामना हो गया। जिसे देख गंगाराम भागने का प्रयास किया लेकिन हाथी ने उसे पकड़ कर पैरों तले कुचल दिया। ऐसे में घटना की सूचना मिलते ही हाथी मित्र दल के साथ-साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसके शव को अस्पताल भेजा, जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों हाथी कभी खेत के फसल को चौपट कर रहे हैं तो कभी बस्ती में पहुंच कर कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Share This Article