विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला ऐतिहासिक बजट : विकास केडिया

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास केडिया ने आज संसद में पेश किए गए केन्द्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे ‘अंत्योदय’ और ‘आधुनिक भारत’ के बीच सेतु बताया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बजट के दूरगामी परिणामों और आम जनमानस के लिए इसके फायदों को रेखांकित किया। विकास केडिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट केवल वित्तीय विवरण नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ की नींव को और अधिक सशक्त करने वाला रोडमैप है साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के हितों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
विकास केडिया ने आगे कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन और मध्यम शहरों के विकास के लिए घोषित योजनाएं रायगढ़ जैसे उभरते औद्योगिक क्षेत्रों के लिए संजीवनी साबित होंगी।भारत-विस्तार नामक बहुभाषी एआई पोर्टल की शुरुआत तकनीकी खेती को बढ़ावा देगी, जिससे हमारे अन्नदाताओं की आय में वृद्धि होगी। हर जिले में वर्किंग महिला छात्रावास बनाने का निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है साथ ही, 17 कैंसर रोधी दवाओं पर सीमा शुल्क समाप्त करने के फैसले और बायोफार्मा शक्ति योजना से आम नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिलेगी।
एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान और स्वरोजगार की नई पहल छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। इसके साथ ही, देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का विकास कनेक्टिविटी और व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। बजट में मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखते हुए नई कर व्यवस्था के तहत मानक कटौती को बढ़ाकर रू.75,000 करना और रू. 12.75 लाख तक की आय को कर मुक्त करना एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे नौकरीपेशा लोगों के हाथों में अधिक बचत होगी। अंत में उन्होंने इस जनहितैषी और समावेशी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त करेगा।

Share This Article