श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व विधायक विजय

भागवत कथा कलियुग में साक्षात् भगवान के दर्शन के बराबर है : डॉ. महेंद्र मिश्रा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। पूर्वाचल के लोईंग मंडल के ग्राम कुकुर्दा में सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में रायगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सम्मिलित होकर व्यासपीठ से राष्ट्रीय कथा प्रवक्त्ता, कथा वाचक डॉ. महेंद्र मिश्रा महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किये और श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष कथा एवं भक्ति प्रेम एवं धर्म के दिव्य संदेशों को श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों व कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किये। उन्होंने कहा कि ऐसी पावन कथा न केवल व्यक्ति के जीवन को दिशा देती है, बल्कि समाज, परिवार और राष्ट्र में संस्कार, एकता और धर्म भावना को सुदृढ़ करती है। महाराज श्री ने बताया कि सत्संग जीवन का एक श्रेष्ठ सर्विसिंग सेंटर है जहां व्यक्ति के जीवन के समस्त खराब पार्ट्स को निकालकर जीवन को श्रेष्ठ बनाया जाता है। कथा वाचक डॉ. महेंद्र मिश्रा जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से ही हमारे जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और इसे सुनने से मन में आध्यात्मिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के अंदर का सोया हुआ ज्ञान और वैराग्य पुन: जागृत हो जाते हैं। भागवत कथा कल्पवृक्ष से भी श्रेष्ठ है क्योंकि ये पहले पात्र बनती है और हमारी सभी इच्छाओं की पूर्ति कर देती है। महाराज ने यज्ञ की दक्षिणा स्वरूप सबसे एक एक पौधे लगाने की मांग की और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

Share This Article