एनटीपीसी लारा में देश भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया देश के ७७वें गणतंत्र दिवस

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। ७७वें गणतन्त्र दिवस की अवसर पर एनटीपीसी लारा में कार्यकारी निदेशक श्री अनिल कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर श्री अनिल कुमार द्वारा एक प्रेरणादायक भाषण दिया गया जिसमें उन्होंने लारा परियोजना की विशेष उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, डीजीआर सुरक्षा व स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल के बच्चों द्वारा परेड में भाग लेकर सलामी दी गई। अनिल कुमार ने अपनी उद्बोधन में बताया इस वित्त वर्ष में लारा परियोजना ने बिजली उत्पादन के आधार पर एनटीपीसी में दूसरी स्थान पर है, और वित्त वर्ष अंत तक १ नंबर स्थान हासिल करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल एवं गुलाब के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केशब चन्द्र सिंहा राय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अशोक कुमार मिश्र, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन), हेमंत पवगी, महाप्रबंधक (परियोजना), जाकिर खान, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), सभी विभगाध्यक्ष, कर्मचारी यूनियन एवं कार्यपालक संघ के प्रतिनिधि, साथ ही श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति, एवं समिति की पदाधिकारीगण, सीआईएसएफ़ की उप कमांडेंट, महावीर सिंह कर्मचारी व उनके परिवारजन उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए बाल भवन,स्टेप्पिंग स्टोन स्कूल, स्वामीनारायण गुरुकुल स्कूल एवं साशकीय स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करके सबको देशभक्ति के रंगों में रंग दिया। इसके बाद कर्मचारियों को मेरिटोरियस अवार्ड्स, पावर एक्सेल अवार्ड, वर्ष के उत्कृष्ठ कर्मचारी एवं मानवीयता पुरस्कार से सम्मानित किया, जिन्होंने पूरे वर्ष अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करनेवाले संविदा श्रमिकों को भी पूरस्कृत किया गया। गणतन्त्र दिवस के मौके पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री केशब चन्द्र सिंहा राय द्वारा परियोजना के सेवा भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं बाल भवन में श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

Share This Article