अनुराग सिंहदेव को मातृ शोक, जिला भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) अनुराग सिंह देव जी की पूज्य माताजी स्व. श्रीमती स्वर्णलता सिंह जी निधन पर जिला भाजपा के पदाधिकारी अंबिकापुर उनके निवास स्थान पहुंचे और उनके तैल चित्र में पुष्प चढ़ाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान ने कहा दुख की इस घड़ी में जिला भाजपा परिवार जनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला उपाध्यक्ष सतीश बेहरा,अरुण कातोरे, महामंत्री द्वय विकास केडिया जतिन साव, मंत्री पावन अग्रवाल,महिला नेत्री गायत्री केशरवानी, खरसिया नपा अध्यक्ष कमल गर्ग सहित भाजपा पदाधिकारियों ने छायाचित्र पर रायगढ़ भाजपा परिवार की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Share This Article