लोहरसिंह पुषपुन्नी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। शहर से लगे ग्राम लोहरसिंह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौष पूर्णिमा (छेरछेरा) के अवसर पर पुषपुन्नी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के ही 6 टीमों के 72 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 14 से 54 वर्ष तक के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला टीकू सरोज और खीरसागर सावन की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें टीकू सरोज की टीम ने विजय हासिल की। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर जितेंद्र नायक, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डोल नायक, सरपंच कामता प्रसाद गुप्ता, और गांव के पूर्व खिलाड़ी, शिक्षकगण और खेल प्रमियों ने भाग लिया। लोहरसिंह ग्राम को वॉलीबॉल का गढ़ कहा जाता है, क्योंकि यहां के खिलाडिय़ों ने विभिन्न पदों में अपनी सेवाएं दी हैं। गांव के खिलाड़ी व्यायाम शिक्षक, वनरक्षक, जनरक्षक आदि विभागों में कार्यरत हैं। ग्राम लोहरसिंह में आगामी दिनों में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए गांव के खिलाड़ी और खेल प्रेमी उत्साहित हैं। जिसमे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाडिय़ों का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। वॉलीबॉल खेल न केवल गांव के युवाओं को एकजुट करता है, बल्कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत भी बनाता है। यह खेल गांव के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि इससे गांव के खिलाडिय़ों को रोजगार के अवसर मिलते हैं। लोहरसिंह ग्राम का वॉलीबॉल महोत्सव न केवल गांव के खिलाडिय़ों के लिए एक अवसर है, बल्कि यह गांव के विकास और एकता का भी प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि आगामी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लोहरसिंह ग्राम के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और गांव का नाम रोशन करेंगे।

Share This Article