5 गांव के किसानों ने किया चक्काजाम

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की मांग, 4 घंटे बाद मिला आश्वासन

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में धान खरीदी को लेकर किसान परेशान हैं। सरकार के 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी की घोषणा के बाद भी कुडूमकेला धान मंडी में 16 क्विंटल धान खरीदी की जा रही थी। ऐसे में 5 गांव किसानों ने अपनी मांगो को लेकर चक्काजाम कर दिया। जहां तकरीबन 4 घंटे तक ग्रामीणों का आंदोलन चला।
घरघोड़ा ब्लॉक के कुडूमकेला धान मंडी में धान खरीदी का काम चल रहा है। जहां किसानों से प्रति एकड़ 16 क्विंटल धान लिया जा रहा था। ऐसे में किसानों ने शासन के घोषणानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान लेने की मांग को लेकर आज आंदोलन शुरू कर दिया। शुक्रवार को मंडी के मेन रोड पर ग्रामीण सडक़ पर बैठे और अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करने लगे। विरोध प्रदर्शन में कुडूमकेला, कोसमघाट, पुरी, पुसल्दा और पिलाईदरहा के बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। साथ ही ट्रैक्टर में किसान धान लेकर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आवागमन बाधित रहा।
किसानों को मिला आश्वासन
जब प्रशासनिक अधिकारियों को चक्काजाम की जानकारी लगी, तो घरघोड़ा से नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिसके बाद किसानों का चक्काजाम समाप्त हुआ।

Share This Article