विवाद के बीच मौके का फायदा उठाकर सोने की चेन ले उड़ा

आरोपी अंकित अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। नगर में 25 दिसंबर की रात्रि गैलेक्सी मॉल में चल रही पार्टी में शामिल होकर रात्रि करीब 12.30 बजे करण चौधरी अपने घर जाने के लिए मॉल से निकला बाहर आने पर सामने कुछ विवाद चल रहा था। करन चौधरी विवाद के बीच जाकर समझाईस देने प्रयास करने लगा। इसी बीच करन चौधरी के गले से आठ तोले की सोने की चेन गायब हो गई। उसने सब जगह अपनी चेन की खोजबीन की तो पता चला अंकित अग्रवाल उसकी चेन निकाल कर भागा है। करन ने अंकित से संपर्क किया पर उसने कहा मेरे पास कोई चेन नही। करन चौधरी ने सिटी कोतवाली में चेन गुम हो जाने का रिपोर्ट दिया। जाँच जे बाद थाने में अंकित अग्रवाल से पूछताछ में उसने चेन चोरी करना स्वीकार कर लिया। करण चौधरी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में अंकित अग्रवाल निवासी जंजघर रोड गौरी शंकर मंदिर चौक रायगढ़ के खिलाफ धारा 303 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Share This Article