आज चौथे दिन भी ट्रेलर मालिक संघ की हड़ताल जारी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। ’छत्तीसगढ़ और ओडिशा के गाड़ी मालिकों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा,जिसमें रायगढ़ जिला यूनियन के गाड़ी मालिक आज चौथे दिन भी संबलपुरी के पास हड़ताल में बैठे है,आज भी उनकी वही मांग है समानता का अधिकार।
जिस प्रकार से रायगढ़ जिले के खदानों में ओडिशा की गाडिय़ा बिना किसी रुकावट के चलती है उसी तरह ओडिशा के कुलड़ा गर्जनबहाल और मनोहर पुर के खदानों में भी रायगढ़ यूनियन की गाडिय़ों को समान व्यवहार किया जाए,छत्तीसगढ़ के ड्राइवरों के साथ मारपीट आम बात हो गई है,इसलिए आज रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक संघ के सदस्य ओडिशा के खिलाफ हड़ताल में बैठे हुए है,जब तक इस बार फैला नहीं होता,जब तक हमारी गाडिय़ों को भी 50 प्रतिशत अधिकार नहीं मिलता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
यूनियन ने सुंदरगढ़ कलेक्टर और एसपी को दिया ज्ञापन। रायगढ़ यूनियन ने आज वहां के एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन देख के कर यह गाड़ी मालिकों के साथ जो भेदभाव किया जाता है उसकी जानकारी भी दी है।
इस मामले में आशीष यादव ने बताया हम अपनी जायज मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल कर रहे हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती यह आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही साथ रायगढ़ के गाड़ी मालिको के साथ हो रहे भेदभाव की जानकारी पड़ोसी राज्य ओडिसा के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी को दी गई है।

Share This Article