श्रीमती राधा देवी मेहर का दुखद निधन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। अत्यंत दु:ख के साथ सूचित किया जाता है कि कोष्टा पारा, पैलेस रोड, नर्सिंग मंदिर गली, रायगढ़ निवासी श्रीमती राधा देवी मेहर का आज दोपहर लगभग 3 बजे दुखद निधन हो गया। वे लगभग 85 वर्ष की थीं एवं पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वभाव से मिलनसार एवं मृदुभाषी श्रीमती राधा देवी मेहर, स्वर्गीय जीवन लाल मेहर की धर्मपत्नी थीं। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके सुपुत्र फणिन्द्र मेहर, चेतन मेहर, वेद प्रकाश मेहर एवं नरेन्द्र मेहर हैं। उनकी अंतिम यात्रा कल 16 दिसम्बर को प्रात: 8.30 बजे उनके निवास स्थान से निकलेगी एवं सर्किट हाउस स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Share This Article