रायगढ़ में ठंड की दस्तक तेज

न्यूनतम तापमान पहुंचा 12.4 डिग्री सेल्सियस

Gupta Lochan
3 Min Read

प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है और उत्तर व मध्य क्षेत्रों में शनिवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया।
कई स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट देखी गई, जिनमें अंबिकापुर और पेंड्रा रोड सबसे ठंडे रहे। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रा का 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रायपुर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2दृ3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभव है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि सात दिसंबर को रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिससे रात का सर्द प्रकोप बढ़ गया है। अंबिकापुर 4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि पेंड्रा रोड में तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियसकम है।
माना एयरपोर्ट में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर और अन्य स्थानों पर भी रात का तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भी वर्षा नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। आर्द्रता सुबह 54 प्रतिशत और शाम को 49 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की औसत गति दो किमी प्रति घंटा रिकार्ड हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दिन तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
रायगढ़ जिले में भी पिछले दो दिनों में ठंड में भारी बढ़ोतरी हुई है। 5 दिसंबर तक यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.7डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन के समय भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। सुबह के समय लोग गहरे कोहरे और ठंड के कारण घरों से देर से निकल रहे हैं। दोपहर की धूप थोड़ी राहत देती है, लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन फिर बढ़ जाती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रायगढ़ में पारा 10एब् तक लुढक़ सकता है, जिससे ठंड और तेज होगी।

Share This Article