उत्कल 12 घंटा तो आजाद हिंद 9 घंटो देरी से पहुंची रायगढ़

री-सेड्यूल का दिया जा रहा हवाला

Gupta Lochan
4 Min Read

रायगढ़। विगत 15 दिनों से अप दिशा से आने वाली ट्रेनों को री-सेड्यूल्ल कर चलाया जा रहा है। इसके चलते इन दिनों सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में गुरुवार को जहां पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 12 घंटा देरी से तो आजाद हिंद एक्सप्रेस 9 घंटो देरी से रायगढ़ पहुंची थी, इसके अलावा कई और ट्रेने भी विलंब से पहुंंची थी, जिसके चलते पूरे दिन यात्री परेशान रहे।
उल्लेखनीय है कि हावड़ा से चलने वाली यात्री ट्रेने विगत 15 दिनों से लगातार री-सेड्यूटल होकर चल रही है। जिसके चलते गंतब्य तक पहुंचने तक घंटों लेट हो जाने के कारण वापसी में भी देरी से पहुंच रही है। जिसका खामियाजा इन दिनों सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों का कहना है कि माह में दो-चार दिन ही ऐसा होता होगा, जब ट्रेने समय से चलती होगी, बाकी हमेशा देर से पहुंचती है, वहीं दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेने भी लेट चल रही है, जिसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि उत्तर भारत में ठंड व कोहरा के कारण ट्रेनों के चाल पर असर पड़ रहा है, ऐसे में उधर से आने वाली ट्रेने अभी दो माह तक लेट-लतीफी ही चलेगी। जिसके चलते सफर करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ेगा।
ऐसे में अब रायगढ़ व जशपुर जिला से आने वाले यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ रहा है। क्योंकि जशपुर जिला से आने वाले यात्री ज्यादातर मुंबई व दिल्ली जाने के लिए आते हैं, जिनके लिए ट्रेन सुबह तीन बजे से ही शुरू हो जाती है। इसके चलते उन यात्रियों को रात में ही स्टेशन पहुंचना पड़ता है।
ताकि सुबह की ट्रेन से सफर कर सके, लेकिन यहां पहुंचने पर पता चलता है कि कोई आठ घंटा तो कोई 9 घंटा देरी से पहुंचेगी, ऐसे में उनको घंटों प्लेटफार्म में बैठकर समय बिताना पड़ रहा है। वहीं रेलवे सूत्रों की मानें तो हावड़ा रुट पर भी अलग-अलग जगह रेलवे लाइन का काम चल रहा है, जिसके चलते उधर से आने वाली लगभग सभी ट्रेनों को रि-सेड्यूल करके ही चलाई जा रही है, जिसके चलते घंटों देरी से पहुंच रही है।
ये ट्रेने पहुंची देर से
गुरवार को अप दिशा से आने वाली ट्रेनों में भूपनेश्वर-कुर्ला मुंबई एलटीटी के रायगढ़ पहुंचने का समय दोपहर 2.53 बजे है, लेकिन एक घंटा देरी से 3.54 बजे पहुंची। इसी तरह पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का समय सुबह 11.42 बजे है हो करीब 12 घंटा देरी से रात 11.27 बजे पहुंची है। वहीं हावड़ा-पुर्णे आजाद हिंद का समय सुबह 6.46 बजे है जो 9 घंटा ेेदेरी से दोपहर 4.07 बजे पहुंची है। वहीं हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटा देरी से सुबह 11.05 बजे पहुंची है। इसके साथ ही आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का समय दोपहर 2.15 बजे है, लेकिन लेट होने के कारण यह ट्रेन शाम करीब 7.19 बजे पहुंची। इसी तरह डाउन दिशा से आने वाली ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का रायगढ़ में समय सुबह 11.28 बजे है हो दोपहर 3.38 बजे पहुंची है। इससे पूरे दिन यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में परेशान होना पड़ा।

Share This Article