जूटमिल के पास भव्य कथा का आयोजन, कथा सुनने श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। शहर के जूट मिल के पास पावन सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से श्री हरि इच्छा तक किया जा रहा है। व्यासपीठ पर विराजित कथा वाचक पेन्डरवा पहाड मंदिर के संस्थापक अजय उपाध्याय अपने दिव्य प्रवचनों से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं।वहीं कथा संयोजिका लक्ष्मी मित्तल व बीना चौहथा ने बताया कि कथा के पश्चात जनदरबार भी लगाया जा रहा है। इस भागवत कथा में निगम महापौर जीवर्धन चौहान,सभापति डिग्री लाल साहु, जुटमिल नगर अध्यक्ष शैलेश माली,जुट मिल की पार्षद त्रिशा चौहान, पार्षद दयाराम श्रद्धा से कथा में शामिल हुए। वहीं कथा संयोजिका बीना चौहथा व लक्ष्मी मित्तल ने समाज के सभी लोगों से कथा श्रवण करने का अनुरोध किया है। कल कथा में कृष्ण जन्म उत्सव का भव्य कार्यक्रम होगा। सात दिवसीय पावन संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा आयोजन को भव्यता देने में सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Share This Article