बैंकर्स क्लब ने चाचा नेहरू के जन्ममास पर लॉ कॉलेज में की परिचर्चा

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। बैंकर्स क्लब (रिटायर्ड) रायगढ़ द्वारा शहर के स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय में छात्रों के बीच पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म मास के अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू विचार एवं विश्व शांति हेतु उनके योगदान विषयक परिचर्चा का आयोजन किया।
परिचर्चा के प्रारंभ में बैंकर्स क्लब (त्म्ज्क्) द्वारा विषय के प्रवर्तन हेतु एक आलेख का पठन किया गया। इसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवन उनकी शिक्षा के साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान आजादी के बाद भारत के विकास के लिए किए गए कार्य, पंचवर्षीय योजना, सार्वजनिक क्षेत्र और विश्व शांति के लिए गुटनिरपेक्ष आंदोलन,परमाणु निशस्त्रीकरण आदि विषयों को समाहित किए हुए था। परिचर्चा में हर्ष सिंह ने चाचा नेहरू के साहित्यों के संदर्भ में उनके विचार को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके लिए स्वाधीनता के बाद का भारतीय समाज एक धर्मनिरपेक्ष समाज और व्यक्ति के समग्र विकास के पथ को प्रशस्त करने वाला समाज होगा।

Share This Article