लोईंग सेवा सहकारी समिति में 18 नवंबर को होगी धान खरीदी

जुड्डा के किसान मोतीराम पटेल ने ऑनलाइन ली है टोकन, केंद्र में चल रही है साफ सफाई के कार्य

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। पूर्वांचल के सेवा सहकारी समिति लोईंग धान खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक तैयारियां चल रही हैं। फड़ की साफ सफाई की जा रही है। मंगलवार दिनांक 18 नवंबर को जुड्डा गांव के किसान मोतीराम पटेल ने ऑन लाइन टोकन 54 क्विंटल धान का लिया है। वैसे धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ करने राज्य सरकार के निर्देश हैं।
लोईंग धान खरीदी केंद्र में 13 गांव के 1229 किसानों ने 1900हेक्टेयर धान की फसल का पंजीयन कराया है जिसमें 55 नए कृषक पंजीयन कराए है। सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक धनेश्वर राठौर ने बताया कि इस बार लक्ष्य 80हजार क्विंटल धान खरीदी करने का है जबकि पिछली बार यह 77596 क्विंटल धान खरीदी हुई थी।55 हजार नए जुट वरदाने तथा लगभग 40000 पुराने वारदाने समिति में उपलब्ध है। लोइंग धान खरीदी केंद्र सबसे बड़ा धान खरीदी केंद्र है। इस बार बनोरा और जुड्डा में नए धान खरीदी केंद्र खोले जाने थे लेकिन सरकार की ओर से नए धान खरीदी केंद्र नहीं खोले जा रहे हैं। विधायक ओपी चौधरी ने बनोरा में नए धान खरीदी केंद्र खोलने की चुनाव के समय अपनी घोषणा पत्र में जिक्र किया था किन्तु इस बार यह पूरा नहीं हुआ। लोईंग धान खरीदी केंद्र बड़ा होने के कारण जगह अभाव में धान खरीदी बहुत प्रभावित होती है। देखना यह है कि धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी हड़ताल पर हैं ऐसे में सरकार किस तरह से धान खरीदी करेगी यह आने वाला समय ही बताएगा।

Share This Article