घर में चल रही थी गुप्त धर्मसभा

ईसाई धर्म का प्रचार करते पकड़ा गया युवक

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में एक ग्रामीण अपने घर में धर्मसभा कर रहा था। इस सभा में ईसाई धर्म के बारे में प्रचार किया जा रहा था। जब गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंडरीपानी के आश्रित गांव परसाडीपा में रहने वाले 28 वर्षीय सालिक राम खडिय़ा रविवार को अपने घर में कुछ लोगों को बुलाकर धर्मसभा कर रहा था। इस दौरान वह ईसाई धर्म के बारे में प्रचार-प्रसार कर रहा था। जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो गांव के कई लोग वहां इक_ा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 299-बीएनएस और 302 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
गांव वालों ने दी सूचना
भूपेदवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि रविवार को मामले की सूचना गांव वालों ने दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अपने घर में धर्मसभा कर प्रचार-प्रसार कर रहा था। इस दौरान उसके घर में करीब 7-8 लोग थे।
पुलिस ने धर्मसभा कर रहे युवक को गिरफ्तार किया
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर में चल रही धर्मसभा को रुकवाया। इसके बाद पुलिस ने सालिक राम को गिरफ्तार कर थाना ले आई। बताया जा रहा है कि सालिक राम वर्ष 2015 से अपने घर में इस तरह की धर्मसभाएं कर रहा था।

Share This Article