महाराजा अग्रसेन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। अग्रवाल समाज के लोग महाराजा अग्रसेन के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोशित हैं। इसी के विरोध में समाज के बड़ी संख्या में लोग गांधी गंज में एकत्रित हुए और पुलिस अधीक्षक के नाम एक आवेदन सौंपकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अग्रवाल समाज के लोग गांधी गंज में इक_ा होने लगे। इसके बाद वे रैली के रूप में निकलकर एसपी कार्यालय पहुंचे और वहां पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपा। जिसमें बताया गया कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल ने मीडिया के माध्यम से दिए गए बयान में अग्रवाल समाज के पूर्वज, भगवान श्रीराम के वंशज और लोगों की आस्था के प्रतीक महाराजा श्री अग्रसेन जी के विरुद्ध अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
बताया गया कि उन्होंने महाराजा अग्रसेन के संबंध में पेशाब करने, मूर्ति तोडऩे जैसे अनुचित शब्दों का उपयोग किया है। साथ ही चौराहा लबरा जैसे अपशब्द भी कहे हैं। इसके अलावा उन्होंने करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सिंधी समाज और उनके आराध्य देवताओं पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है। जिससे पूरे अग्रवाल समाज के साथ साथ करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है।
वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि आज अग्रवाल समाज के नगारिक आए थे। महाराजा अग्रसेन के खिलाफ टिप्पणी की गई है। उनके ओर से दिए गए आवेदन में जो बिंदू लिखा गया है। उसमें जांच कर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
अग्रवाल समाज के लोगों ने कहा कि इस तरह के भडक़ाऊ बयानों से भविष्य में किसी तरह की अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में उन्होंने एसपी से अमित बघेल पर स्नढ्ढक्र दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पूरे देश में समाज के लोग आक्रोशित
अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया कि अमित बघेल रायपुर के राजनीति में है। उन्होंने स्वर्ण समाज और अग्र समाज के पुरोधा महाराजा अग्रसेन पर टिप्पणी की है। यह बहुत ही गलत है। यह टिप्पणी जो की गई है, उससे पूरे अग्र समाज और स्वर्ण समाज को काफी ठेस पहुंची है। इस टिप्पणी के खिलाफ एसपी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पूरे प्रदेश ही नहीं पूरे देश में समाज के लोग आक्रोशित हैं।

Share This Article