अटल परिसर सहित संजय काम्प्लेक्स में हो रहे निर्माण कार्यों का महापौर ने किया औचक निरीक्षण

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। शहर में जारी विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का मूल्यांकन करने महापौर जीवर्धन चौहान ने संजय कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन नाली एवं सर्किट हाउस के पास बन रहे अटल परिसर के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री, कार्य की प्रगति सहित साफ सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।
महापौर ने निर्माण कार्यों से संबंधित ठेकेदारों सहित विभागीय अधिकारियों से चर्चा की दौरान कह कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। विकास से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। सभी कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
इस दौरान उनके साथ भाजपा महामंत्री विकास केडिया, भाजपा उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ एवं अभिलास कछवाहा की मौजूदगी रही। सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर कार्यस्थल का निरीक्षण किया और निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। महापौर चौहान ने कहा कि नगर निगम रायगढ़ शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। निगम के अधीन चल रहे सभी निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो।

Share This Article