कीटनाशक के सेवन से अधेड़ की मौत

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. एक व्यक्ति ने शराब के नशे में कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के पैलेसरोड स्थित मुंशी गली निवासी कमलकांत श्रीवास्तव पिता स्व. घनश्याम श्रीवास्तव (55 वर्ष) रोजी-मजदूरी कर अपना जीवन चला रहा था, ऐसे में शनिवार शाम को अज्ञात कारण से उसने शराब में कीटनाशक मिलाकर पी गया, इससे कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजनों को बताया, इससे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां करीब एक घंटे तक उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। रविवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल कारण सामने नहीं आया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article