सार्वजनिक संपति से जिंदल का नामकरण निरस्त किया जाना नगर हित में ऐतिहासिक निर्णय

विधि प्रकोष्ठ ने महापौर को दिया धन्यवाद

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। शहर विकास में शून्य योगदान की बात कहते हुए भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ ने नगर निगम रायगढ़ द्वारा सावित्री जिंदल सेतु एवं ओ.पी. जिंदल मार्ग का नामकरण निरस्त किए जाने पर महापौर जीवर्धन चौहान को धन्यवाद किया है। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ से जुड़े सदस्यों ने इस निर्णय को स्वागतेय बताते हुए महापौर महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। विदित हो कि पुल एवं मार्ग के रखरखाव हेतु नगर निगम द्वारा जिंदल प्रबंधन को कई बार पत्राचार किया गया था,लेकिन प्रबंधन ने इस ओर समुचित ध्यान नहीं दिया और किसी भी प्रकार की मरम्मत नहीं की गई। परिणामस्वरूप, मंगलवार को आयोजित सामान्य सभा में दोनों ही स्थानों का नामकरण निरस्त करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सदस्यों ने इस निर्णय को नगर के स्वाभिमान और जनहित में लिया गया ऐतिहासिक कदम बताया। महापौर जीवर्धन से इस संबंध में मुलाकात करने के दौरान सुरेन्द्र पाणिग्रही, शरद पाण्डेय, विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक शकुन्तला चौहान, सी.एम. नामदेव, डोलेश्वर पटेल, राज्यपाल पटेल, गेंद सिंह चन्द्रा, मेदिनी मिश्रा, मुकेश साहू, मनीष पाण्डेय, एवं महेन्द्र सिंह यादव (प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा विधि प्रकोष्ठ) की मौजूदगी रही।

Share This Article