युवक ने जहर सेवन कर दी जान

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. एक युवक ने अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, घटना की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिला के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरसिंहा निवासी सोभनाथ यादव पिता गोपी यादव (30 वर्ष) रोजी-मजदूरी का काम करता था। ऐसे में सोमवार को सुबह से ही किसी बात को लेकर परेशान था, इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे किटनाशक का सेवन कर लिया, इससे उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजनों को बताया कि वह जहर सेवन किया है, इससे उपचार के लिए उसे सरिया अस्पताल लेकर गए, जहां काफी देर तक उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था, इससे देर रात डाक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया, इससे रात करीब एक बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article