बाइक चोर गिरोह का सरगना राजा खान पुलिस के हत्थे चढ़ा

मास्टर चाबी से चोरी कर ग्रामीण क्षेत्रों में खपाते थे बाइक, 18 चोरों से 52 बाइक बरामद

Gupta Lochan
3 Min Read

रायगढ़। पुलिस ने मंगलवार को बाइक चुराने वाले 18 चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नॉर्मल बाइक्स को टारगेट कर मास्टर चाबी से चालू करते थे। बाद में उसे ग्रामीण इलाकों में खफाते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से 52 बाइक जब्त किया है।
एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लगातार हो रही बाइक चोरी को गंभीरता से लिया गया। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पुराने बाइक चोरों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। पिछले दिनों बाइक चोर राजा खान को एक बिना नंबर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था।
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि पिछले कुछ समय से इतवारी बाजार, जिला अस्पताल, श्याम मंदिर, संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर, सक्ती, हसौद और सारंगढ थाना क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में बाइक चोरी की गई है।
मुख्य आरोपी के साथियों को भी पकड़ा
ऐसे में पुलिस टीम ने राजा खान और उसके 17 साथियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरी की 52 बाइक बरामद की। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा खान का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड हैं। जो चोरी के मामले में धरमजयगढ़ और बरमकेला गिरफ्तार हो चुका है। वहीं आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ आसानी से बिक्री होने वाली स्न॥ डीलक्स, स्प्लेंडर, प्लैटिना बाइक चोरी करता था। जिसे ये ‘मास्टर की’ से लॉक खोलकर चुराया करते थे। बाद में उसे शहरी की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में खफाते थे।
एफएच डिलक्स वाहन अधिक मिली
प्रारंभिक जांच में पता चला कि बरामद बाइक में 21 बाइक की रायगढ़ जिले में एफआईआर दर्ज है और 2 बाइक पर जिला सक्ती और एक चोरी बाइक में जिला सारंगढ़ में एफआईआर दर्ज है। वहीं इनके पास से जो गाडिय़ां मिली है, उसमें 38 एफएच डीलक्स बाइक, 9 स्प्लेंडर, 4 प्लेटिना और 1 एक्टिवा स्कूटी शामिल है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने राज उर्फ राजा खान (34), अजय कुमार साहू (21), अर्जुन महिलाने (25), मेमसाय साहू (20) भानुप्रताप खूंटे (22), लक्ष्मण दास महंत (23), देवकुमार भारद्वाज (32), उसत दास महंत (23) नरेंद्र पैंकरा (21), रोहित सारथी (19), जयराम चौहान, हिदायत खान, मुकेश दास, किशन बंजारे, रामा कोसले, शोभाराम यादव, देव पैंकरा और छतर राठिया गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थाना में अपराध दर्ज है। जहां कोतवाली थाना में 7, पुसौर थाना में 4, चक्रधरनगर थाना में 3, जूटमिल थाना में 2, धरमजयगढ़ थाना में 2, घरघोड़ा थाना में 1, कोतरारोड थाना में 1, खरसिया थाना में 1, सारंगढ़ थाना में 1, हसौद थाना में 1 और सक्ती थाना में 1 अपराध दर्ज है।

Share This Article