रामभाठा मैदान में किया गया पौधारोपण

रामदास द्रोपदी फाउंडेशन की अभिनव पहल

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। शहर के सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास की अभिनव पहल से विगत जून माह से हर वर्ष की तरह इस बार भी बारिश के मौसम में पर्यावरण संरक्षण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पूरे जिले में पौधारोपण व वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। वहीं नामचीन समाज सेवी सुनील रामदास का कहना है कि हम जितना ज्यादा मिलकर इस महाअभियान को गति देंगे उतना ही ज्यादा इसका लाभ भावी पीढ़ी को मिलेगा और पर्यावरण में भी व्यापक सुधार होगा। इसलिए इस महाअभियान से जुडक़र हर उम्र के लोग अपनी सहभागिता जरुर दें।
किया गया पौधारोपण
रामभाठा मैदान में विगत दिवस रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के वृक्षारोपण महाअभियान टीम प्रमुख राम यादव के नेतृत्व में  महादेव महिला समिति द्वारा मैदान के किनारे महिलाओं और बच्चों के साथ 5-6 फ़ीट के वृक्षारोपण किया गया जिसके अंतर्गत करंज, गुलमोहर, बादाम, आवला, नीम, छतवन के पौधे और वृक्ष लगाए गए साथ ही छोटे बच्चों और महिलावो को घर में पौधा लगाने के लिए छोटे पौधे इनमें बेल, आंवला, तुलसी, लिली का फूल, मीठा नीम, अमरुद, बादाम, दिया गया। वहीं इस पुनीत कार्य मे रंजू पाण्डेय, प्रियंका, गायत्री देवी, आकांक्षा प्रजापति, किरण पटेल, सरोजनी जायसवाल, अमलेश सिंग साथ ही रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम से प्रमुख राम यादव, संजू, संदीप, लालसाय, रामशरण मौजूद थे।

Share This Article