अतिक्रमण पर फिर गिरी निगम की गाज

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने शहर में हो रहे सडक़ बाधा के संबंध में निरीक्षण कर नगर निगम के अतिक्रमण दल को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन आज पुराना शनि मंदिर के पास स्थित नाली के ऊपर जर्जर दीवार को हटाया गया, साथ ही लक्ष्मीपुर पुलिया के पास बिना अनुमति के किये गये बाउंड्रीवाल निर्माण को नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता के द्वारा हटाया गया।

Share This Article