बालिका से छेडख़ानी युवक गिरफ्तार

बालिका से छेडख़ानी युवक गिरफ्तार

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। नाबालिग से छेडख़ानी के मामले में सागर कुमार साहू (25 वर्ष) निवासी किरोड़ीमलनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ थाने में कल लिखित आवेदन देकर बताया कि पिछले दो सालों से आरोपी रास्ते में आते-जाते समय फब्तियां कसकर उसे परेशान करता था। परिजनों द्वारा समझाने के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।
26 अगस्त 2024 को आरोपी ने पीडि़ता के कोचिंग जाते समय रास्ते में गंदी नियत से छेड़छाड़ की। इस पर थाना कोतरारोड में धारा 74, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी को किरोड़ीमल क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा गया।

Share This Article