Blog

  • दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

    दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

    जनदर्शन में पहुंचे 145 से अधिक आवेदक, अधिकारियों को आवेदनों में तत्काल कार्यवाही के दिए निर्देश

    रायगढ़/ मां अपनी दृष्टिहीन बेटी मिथिला को लेकर जनदर्शन में पहुंची। ग्राम पंचायत गढ़उमरिया निवासी श्रीमती गीता बाई साव ने अपनी दृष्टिहीन बेटी के लिए शासन की राशन कार्ड, विकलांग, आवास जैसे विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन किया। कलेक्टर श्रीमती साहू उनके आवेदन पर खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया एवं मौके पर ही उन्हें अंत्योदय अन्न योजना के विशेष कमजोर वर्ग का राशन कार्ड बनाकर प्रदाय किया। कलेक्टर द्वारा बालिका के लिए शासकीय योजनाओं में हर संभव मदद करने की बात कही। राशन कार्ड बनने पर दोनों ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडे उपस्थित थे।
    जनदर्शन में ग्राम डोकरबुडा घरघोड़ा निवासी धर्मेद्र कुमार डनसेना ने बताया कि उन्हें मोटर न्यूट्रॉन डिसेसिस नामक गंभीर बीमारी है, जिसका इलाज कई डॉक्टरों से करवा चुके है। लेकिन अब तक ठीक नहीं हुआ। जिसके कारण बहुत खर्चा हो चुका है, आर्थिक समस्या के कारण अब वे ईलाज नहीं करा पा रहे है, उन्होंने कलेक्टर से आर्थिक मदद की मांग की। इसी प्रकार तहसील तमनार के ग्राम कचकोबा निवासी श्री विदेशी सोनी ने बताया कि वे शारीरिक दिव्यांग है, उनके हाथ और शरीर में। समस्या होने के कारण वो मजदूरी नहीं कर पाते। उनके दो बच्चे है, पत्नी साथ नही होने से राशन न मिलने से परिवार के भरण पोषण में समस्या हो रही है। उन्होंने अपनी आर्थिक समस्या के मद्देनजर आर्थिक सहायता की मांग की। कलेक्टर श्रीमती साहू ने दोनों प्रकरण में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से आर्थिक लाभ प्रदान करने अधिकारी को निर्देश दिए। तहसील पुसौर के ग्राम सूरजगढ़ निवासी श्री ओमप्रकाश निषाद ने दोनों पैर से नि:शक्त होने के कारण आवागमन में समस्या होने की बात बताई एवं उचित साधन प्रदाय करने के लिए आवेदन किया। जिस पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने समाज कल्याण विभाग को उचित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। नावापारा निवासी बालकृष्ण चौहान एवं हेमसागर चौहान ने वन भूमि पट्टा प्रदाय करने का आवेदन किया। उन्होंने कहा की पट्टा प्रदाय हेतु लिस्ट बनने के बाद भी पट्टा नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने एसडीएम रायगढ़ को जांच के निर्देश दिए। तहसील तमनार के ग्राम मिलूपारा निवासी खुशी राम, नोहर साय ने काबिज भूमि के अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। जिस पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने जांच के निर्देश दिए। ग्राम तमनार निवासी सुकदेव प्रसाद डनसेना ने बताया कि उन्हें भूमि अधिग्रहण के पश्चात नौकरी नहीं दिया जा रहा है। इसी प्रकार ग्राम बगुडेगा के प्रभावित ग्रामीणों ने लैलूंगा बाकारूमा मार्ग चौड़ीकरण भू-अर्जन भूमि की मुआवजा राशि प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनकी निजी भूमि को अधिगृहित कर लिया गया। लेकिन आज पर्यंत मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया किया गया है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने भू-अर्जन शाखा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार राशन, पेंशन, बिजली बिल, राजस्व, पट्टा आदि सभी आवेदन पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

  • स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

    स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

    रायगढ़/ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण जैसे राजस्व से जुड़े मामलों में संवेदनशील पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में जो लोग समस्या लेकर आते हैं, दस्तावेज कम होने पर उचित मार्गदर्शन कर उनकी समस्या का समाधान किया जाए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो और उनका समय भी बच सके।
    बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की जारी जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा की। उन्होंने कहां कि कुछ विकासखंड में प्रगति अच्छी है, जिन स्थानों में प्रगति कम है, वहां एसडीएम संलग्न होकर शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र जारी करें। उन्होंने भू-अर्जन के पश्चात लंबित राशि की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, एडीबी, सेतु जैसे विभिन्न विभागों द्वारा लंबित राशि जमा करने के लिए पत्राचार के निर्देश दिए। इसी प्रकार सभी एसडीएम को शेष प्रकरण की व्यक्तिगत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने ई-कोर्ट प्रगति की समीक्षा की। एसडीएम ने बताया कि साइट में बदलाव के कारण अपेक्षाकृत कम प्रगति है, जिसके कारण नामांकन, बटवारा, विवादित, अविवादित नामांतरण जैसे विभिन्न प्रकार के प्रकरण लंबित हो चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने कमजोर प्रगति वाले तहसीलों की विवादित, अविवादित, खाता-विभाजन, नामांतरण जैसे विभिन्न प्रकरणों पर तहसीलवार जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय-सीमा में पेंडिंग प्रकरण को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार डायवर्सन, भू-भाटक वसूली अपेक्षाकृत कम होने पर इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शेष लोगों की नामजद लिस्ट बनाने के निर्देश देते हुए बड़े बकायादारों पर फोकस करने करने को कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि मकान होने पर ही उन्हें शासन के नियमानुसार पट्टा प्रदाय किया जाए। उन्होंने कब्जा देने से पूर्व सभी वेरीफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड, बाउंड्रीवाल एवं अहाता के माध्यम से बेजा कब्जा करने वाले पर बेदखल करने को कहा। राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा वितरण की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि पट्टा वितरण पूर्ण सुनिश्चित करें एवं अन्य कोई पात्र हितग्राही हो तो उनकी भी जांच कर योजना से लाभान्वित करें। कलेक्टर श्रीमती साहू ने आरबीसी 6-4 प्रकरण की समीक्षा करते हुए ऐसे प्रकरण को तत्काल भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार पट्टा की जानकारी लेते हुए एफआर व सीएफआर वितरण की जानकारी ली। लोक सेवा गारंटी, डिजिटल हस्ताक्षर की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर प्राथमिकता से अमल लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिन समाजों के लिए भवन निर्माण राशि एवं जमीन की घोषणा हुई है उन सभी समाज प्रमुख को बुलाकर उनसे चर्चा करते हुए आगे कार्यवाही करें। इस दौरान उन्होंने सभी एसडीएम को अवैध धान रोकने बनाए गए चेक पोस्ट का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने जिले में चल रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण करने एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए।
    इस दौरान अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडे, एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

  • मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज

    मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज

    हीमोग्लोबिन स्तर मिला था बेहद कम, तत्काल किया गया अस्पताल में एडमिट, अब स्थिति बेहतर

    कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में लगाए जा रहे कैंप

    हेल्थ कैंप में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स कर रहे गंभीर मरीजों की स्क्रीनिंग

    अगला शिविर 19 नवंबर को लैलूंगा के बसंतपुर गांव में

    रायगढ़/ रायगढ़ जिले में ‘सरकार तुंहर द्वार’ के तहत लगाए जा रहे मेगा हेल्थ कैंप लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में कारगर साबित हो रहा है। शिविर में संबंधित गांव के साथ-साथ आसपास के लोग अपनी छोटी-मोटी बीमारियों का फौरी इलाज करवा पा रहे हैं वहीं गंभीर रूप से पीडि़त मरीजों की पहचान भी हो रही है। जिससे उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा सके।
    9 नवंबर को पुसौर विकासखंड के सूपा में आयोजित कैंप इलाज के लिए कठाली गांव की निर्मला बरेठ पहुंची हुई थी। खून की जांच में उनका हीमोग्लोबिन मात्र 4 ग्राम मिला। महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य रूप से 11.6 से 15 ग्राम प्रति डेसिलिटर होना चाहिए। 5 ग्राम से कम मात्रा खतरनाक मानी जाती है, जिसमें तुरंत मेडिकल हेल्प की जरूरत होती है। निर्मला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने तत्काल उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में एडमिट करने के लिए रेफर किया। निर्मला को अस्पताल में भर्ती कर उसी दिन एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। 10 नवम्बर को जांच करने पर हीमोग्लोबिन 6.9 था, उन्हे 11 नवम्बर को पुन: एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया, जिसके बाद जांच करने पर हीमोग्लोबिन 7.6 ग्राम तक बढ़ चुका था। जांच में पता चला कि उनका पीलिया भी बढ़ा हुआ था। उसका भी उसका उपचार शुरू किया गया। 5 दिन में अस्पताल में इलाज के बाद उनकी स्थिति बेहतर हुई तो 14 नवम्बर को उन्हें जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में नियमित जांच की समझाइश दी गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके स्वास्थ्य की रेगुलर फॉलोअप और मॉनिटरिंग कर रही है।

    ‘सरकार तुंहर द्वार’ से लोगों तक पहुंचती स्वास्थ्य सुविधाएं, 6 हजार से अधिक का हुआ इलाज

    कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की पहल से जिले में सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें वृहत समाधान शिविर के साथ ही मेगा हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं। अब तक ऐसे दो कैंप लगाए जा चुके है। खरसिया विकासखंड के बर्रा और पुसौर विकासखंड के सूपा में ये कैंप लगाए गए। जिसमें 6 हजार से अधिक मरीजों की जांच की गई। शिविर के आयोजन से पहले विभागों को डोर टू डोर सर्वे करने के निर्देश हैं। जिससे यदि कोई गंभीर समस्या है तो शिविर के दिन उनकी जांच हो सके। अगला शिविर 19 नवंबर को लैलूंगा विकासखंड के बसंतपुर में आयोजित किया जाएगा।

    स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का पैनल रहता है मौजूद

    मेगा स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रहती है। जिनमें हृदयरोग, शिशुरोग, अस्थिरोग, चर्मरोग, न्यूरोलॉजिस्ट, नेत्ररोग, मूत्ररोग, नाक-कान-गला रोग, ऑडियोलॉजिस्ट, मानसिक स्वास्थ्य जैसे विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा नि:शुल्क जांच की जाती है। इसके साथ जीवनशैली से जुड़ी बीपी, शूगर तथा अन्य बीमारियों की जांच भी यहां की जाती है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से विभिन्न प्रकार की लैब जांच की सुविधा भी शिविर में होती है। उन्हें दवाइयां भी वितरित की जाती हैं।

  • रायगढ़ कोतवाली पुलिस को ऑनलाइन ठगी मामले में मिली बड़ी सफलता….झारखंड के देवघर जिले से देश के विभिन्न स्थानों में कॉल कर लोगों को ठग रहे थे बदमाश

    रायगढ़ कोतवाली पुलिस को ऑनलाइन ठगी मामले में मिली बड़ी सफलता….झारखंड के देवघर जिले से देश के विभिन्न स्थानों में कॉल कर लोगों को ठग रहे थे बदमाश

    रायगढ़ । झारखंड के देवघर जिले से देश भर में कॉल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे #जामताड़ा गैंग से जुड़े तीन शातिर आरोपियों के साथ उनके एक साथी विधि के साथ संघर्ष बालक को एसपी रायगढ़ अभिषेक मीना द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा देवघर जिले के गिरिडीह और दरबे गांव में दबिश देकर पकड़ा गया है, सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपियों की घेराबंदी कर दबिश दिया गया । इस दौरान भी आरोपीगण मोबाइल पर लोगों को कॉल कर ठगा जा रहा था, आरोपियों से नगद रकम ₹33,000 एवं 10 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल की जब्ती की गई है, विशेष बात यह है कि आरोपियों की शिक्षा मात्र आठवीं तक की है किंतु इन्होंने काफी पढ़े-लिखे लोगों को अपना शिकार बनाया गया है । #कोतवाली पुलिस को अब तक की जांच में आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में कई लोगों से ठगी करना बताया गया है । कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को इंदिरा नगर की महिला से करीब ₹1,00,000 की ठगी मामले में गिरफ्तार किया गया है जिन्हें धोखाधड़ी के अपराध में आज न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

    जानकारी के मुताबिक दिनांक 17.08.2022 को इंदिरानगर रायगढ़ की महिला थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था दिनांक 12.08.2022 को इस सबंध में मोबाईल नंबर 768103XXX से किसी ने ब्लू डाट कोरियर सर्विस की ओर से काल कर कोरियर का चार्ज करने के लिये मोबाईल नंबर पर एक लिंक भेजा गया जिसको आपरेट करने पर बैंक आफ बडौदा के खाता से 99,998/ रूपये कट गया । थाना कोतवाली में पीड़िता के आवेदन पर अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी का अपराध (धारा 420 आईपीसी) दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

    मामले में एसपी अभिषेक मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक को ऐसे ऑनलाइन ठगी के मामले का अपने सुपरविजन में जांच के निर्देश दिये गये जिस पर साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल व साइबर टीम के साथ ऐसे मामलों में प्रयुक्त मोबाइल नंबर को सर्विलांस में रखकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था जिस पर थाना कोतवाली इंदिरानगर की महिला से ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर के जिला देवघर (झारखंड) के गिरिडीह क्षेत्र में संचालित होने की जानकारी मिली । पुलिस अधीक्षक श्री मीना द्वारा तत्काल सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर झारखंड रवाना किया गया । पुलिस टीम के ग्राम गिरीडीह पहुंचने पर उक्त नंबर बंद हो जाने पर टीम को लीड कर रहे हैं सीएसपी अभिनव उपाध्याय उपाध्याय द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर अपने व्यवसाई क्षमता का बेहतर परिचय देते हुये आरोपियों के ठिकाने ग्राम दरबे क्षेत्र से कार्य करने की जानकारी मिली और पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से इलाके की घेराबंदी कर रेड किया गया । जहां कई लड़के मोबाइल लिए लगातार एक के बाद एक नम्बर पर कॉल कर रहे थे तभी संदिग्ध मोबाइल नंबर चालू होने पर सर्विलांस की मदद से आरोपी सफाउल अंसारी और उसके भाई रजाउल अंसारी को हिरासत में लिया गया जिसके निशानदेही पर आरोपी महेंदर मंडल और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया जिनसे कड़ी पूछताछ करने पर रायगढ़ जिले की महिला को अगस्त माह में ठगी कर 99,998/ रूपये प्राप्त करना कबूल किए । आरोपी रजाउल अंसारी के पास से नगद ₹20,000 तथा सफाउल अंसारी से ₹8,000 महेंद्र से ₹3,000 एवं अपचारी बालक से ₹2000 कुल ₹33000 व उनके द्वारा ठगी में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों के 10 नग मोबाइल की जब्ती की गई है । आरोपियों के बैंक खातों को होल्ड कराने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है । आरोपियों को थाना कोतवाली के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसपी श्री अभिषेक मीना, एडिशनल एसपी संजय महादेवा के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उपनिरीक्षक आर.एस. तिवारी एएसआई इंगेश्वर यादव, एएसआई कमल राजपूत, एएसआई रमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, हेमप्रकाश सोन, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, ओश्निक विश्वाल, डेहरु उरांव, प्रताप बेहरा तथा साइबर सेल/चौकी प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह की अहम भूमिका रही है ।

    गिरफ्तार आरोपी-

    (1) रजाउल अंसारी पिता अब्बास अंसारी 22 साल निवासी दरबे पोस्ट जगदीशपुर थाना बुढई जिला देवघर झारखंड
    (2) सफाउल अंसारी पिता अब्बास अंसारी 22 साल निवासी दरबे पोस्ट जगदीशपुर थाना बुढई जिला देवघर झारखंड
    (3) महेंद्र मंडल पिता जगदीश मंडल उम्र 22 साल पिता अब्बास अंसारी 22 साल निवासी दरबे पोस्ट जगदीशपुर थाना बुढई जिला देवघर झारखंड
    (4) विधि के साथ संघर्षरत बालक

    आरोपियों से जप्त संपत्ति- ₹33,000 नकद, 10 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल ।