रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 1 मार्च से 12वीं और 2 मार्च से दसवीं की परीक्षा शुरू होगी। सुबह 9.00 से 12.15 तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा फिजिकल एजुकेशन का भी टाइम टेबल जारी किया गया है। जारी टाइम टेबल के अनुसार 12वीं बोर्ड की परीक्षा 23 मार्च तक चलेगी। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। छत्तीसगढ़ में इस बार 12वीं में 2 लाख 62 हजार स्टूडेंट्स हैं। वहीं 10वीं के लिए 3 लाख 47 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
9 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
बोर्ड एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 तक एक ही शिफ्ट में होंगे। स्टूडेंट्स 9 बजे तक एग्जाम हॉल में एंट्री ले सकेंगे। 9.05 मिनट पर आंसर शीट बांट दी जाएगी। 9.10 पर स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र दे दिए जाएंगे और इसे पढऩे के लिए 5 मिनट का समय भी दिया जाएगा। 9.15 से 12.15 तक एग्जाम होगा। इस बार 10वीं और 12वीं दोनों ही बोर्ड एग्जाम में लॉन्ग आंसर के साथ एमसीक्यू टाइप प्रश्न भी पूछे जाएंगे। 10वीं बोर्ड एग्जाम में टोटल 75 मार्क्स का रिटन टेस्ट लिया जाएगा। बाकी 25 मार्क्स इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे।
आईसीएसई, आईएससी बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से
आईसीएसई बोर्ड क्लास 10वीं का पहला पेपर 21 फरवरी 2024 को 11 बजे से इंग्लिश लैंग्वेज का होगा। पेपर सॉल्व करने के लिए स्टूडेंट्स को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को 10.45 पर प्रश्न पत्र दे दिया जाएगा ताकि उनके पास इसे पढऩे के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय रहे। इसी तरह 9 बजे की शिफ्ट में 8.45 पर क्वेश्चन पेपर बांट दिए जाएंगे। 28 मार्च को 10वीं का आखिरी पेपर होगा। अप्लाइड आर्ट का यह पेपर सुबह 9 बजे की शिफ्ट में होगा। पेपर सॉल्व करने के लिए स्टूडेंट्स को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
सीबीएससी एग्जाम्स 15 फरवरी से होंगे शुरू
बोर्ड ने 10वीं-12वीं के एग्जाम का शेड्यूल जारी किया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएससी) ने साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। 10वीं के पेपर 13 मार्च को खत्म होंगे और 12वीं के पेपर 2 अप्रैल को खत्म होंगे।
सीजी बोर्ड के परीक्षा 1 मार्च से शुरू
1 से 12वीं तो 2 मार्च से 10वीं के एग्जाम, सुबह 9 से 12.15 बजे तक का होगा समय
