रायगढ़। उपजेल में विगत 16 माह से बंद एक बंदी ने खुदकुशी की नियत से तारपीन तेल का सेवन कर लिया, जिसे उपचार के लिए सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिला के ग्राम मौलीखार निवासी लक्ष्मण मिश्रा धारा 376 के मामले में विगत 16 माह से सारंगढ़ जिला के उपजेल में बंद था। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में सिर्फ उसकी मां है, जिसके चलते उसका जमानत नहीं हो पा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि उक्त बंदी को अब रायगढ़ जेल में शिफ्ट करने की तैयारी थी, जिसके चलते विगत कई दिनों से परेशान रहता था। ऐसे में रविवार को सुबह उसने तारपीन तेल का सेवन कर लिया, जिससे तबीयत बिगडऩे पर जेल प्रहरियों ने उसे सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि अब उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार काफी सुधार है। वहीं अस्पताल लाने वाले जेल प्रहरियों ने बताया कि उपजेल में पोताई का काम चल रहा है, जिसके लिए वहां पेंट व तारपीन तेल रखा हुआ था, जिसे उसने उठाकर पी गया। जहां तक बात है रायगढ़ शिफ्ट करने की तो इसकी जानकारी हमें नहीं है, हालांकि इसका जमानत नहीं होने के कारण यह परेशान रहता था। फिलहाल उपचार के बाद इसकी स्थिति ठीक है। सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो सकता है।