रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा से कांगे्रस प्रत्याशी प्रकाश नायक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को सभी वर्ग के लिए जनकल्याणकारी बताया है। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में हर वर्ग का ख्याल रखा है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 2018 में कांग्रेस की सरकार बनते ही जहा प्रदेश के 18.5लाख किसानों का 9272 करोड़ का कर्जा माफ किया गया था। वही एक बार फिर पहले की तरह ही कर्जा माफ होगा।तो वही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के साथ ही 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी कांग्रेस सरकार द्वारा की जाएगी।साथ ही शिक्षा के स्तर को और बढ़ाए जाने राज्य के 6 हजार शासकीय हायर सेकेंडरी एवम हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवम हिंदी मीडियम स्कूलों में क्रमश:अपग्रेड करने का कार्य भी कांग्रेस सरकार करेगी। 200 यूनिट बिजली बिल फ्री देने के साथ ही डॉक्टर खूबचंद बघेल योजना के तहत गरीब वर्ग को उपचार हेतु 5 लाख की जगह दस लाख एवम ए पी एल परिवारों को 50 हजार की जगह 5 लाख रुपए की सुविधा मिल सकेगी।
विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने सस्ते सिलेंडर का झुनझुना पकड़ाकर आमजन के साथ ठगी की। परंतु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी आय वर्ग की माताओं बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू कर प्रति सिलेंडर की रीफिल करने पर 5 सौ रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा किया जाएगा।