रायगढ़। बीती रात्रि झारसुगुड़ा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर थाना जूटमिल अंतगर्त अमलीभौना पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते सडक़ पर एक व्यक्ति को ठोंकर मारकर भाग गया था। सूचना पर तत्काल जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची, जहां अज्ञात मृतक उम्र करीब 40 वर्ष का शव सडक़ पर पड़ा हुआ था जिसका सिर कुचला गया था, अज्ञात मृतक नीले रंग का लोवर और काले रंग का जैकेट, पैर में प्लास्टिक सैंडल का पहना हुआ था। जूटमिल पुलिस अज्ञात मृतक के संबंध में आसपास गांव में मुनादी कराया गया तथा दुकानों, फैक्टरी में पता किया गया, मृतक के वारिसानों का पता नहीं चल पाया है। जूटमिल पुलिस सोशल मीडिया, व्हाटसअपग्रुप में भी मृतक के फोटो शेयर किया गया है, जिससे वारिसानों को जानकारी हो। मृतक के शव को मरच्युरी में रखवाया गया है।