धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ के दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल धरमजयगढ़ में हवन (शांति पाठ) का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि धरमजयगढ़ में स्थित डी.ए.व्ही.स्कूल सीबीएसई पाठ्यक्रम नई दिल्ली पर आधारित है। इसके अतिरिक्त वेदों का ज्ञान तथा अपनी संस्कृति से संबंधित ज्ञान तथा गतिविधियां समय-समय पर आयोजित करती रहती है। शिक्षा के साथ वैदिक ज्ञान, संस्कार तथा संस्कृति का समावेश बच्चों के बौद्धिक विकास एवं एक अच्छा नागरिक बनाने के पश्चात राष्ट्र निर्माण हेतु अति आवश्यक होता है। उक्त तारतम्य में विद्यालय परिवार ने हवन (शांति पाठ )का आयोजन किया गया। जिसमें सकारात्मक ऊर्जा, जिससे निज बौद्धिक विकास, सामाजिक विकास तथा राष्ट्र निर्माण हेतु समस्त छात्र- छात्राओं ने कामना तथा प्रार्थना की। विद्यालय प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा के साथ वेदों का ज्ञान होने की भी अति आवश्यकता है, क्योंकि आज के परिवेश में कुछ बच्चे पढ़ तो रहे हैं परंतु गढ़ नहीं रहे। उन्होंने कहा कि पढऩे के साथ-साथ गढऩा, अपने संस्कारों – संस्कृतियों तथा मानवता का भाव छात्र-छात्राओं में उत्पन्न करने की अति आवश्यकता है। जो की डी.ए.व्ही. विद्यालय सतत् तौर पर करते आ रहा है। उक्त अवसर पर समस्त छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक गण उपस्थित रहे एवं सर्वे भवंतु सुखीन: की मंगल कामना किए।