रायगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के रूप में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया।
भाईचारा का पैगाम देने वाले त्योहार ईद मिलाद-उन-नबी पर शहर के कई स्थानों पर जुलूस निकाला गया।इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने घर में ईद की खुशियां मनाने और नमाज अदा करने के बाद जुलूस निकालकर अपनी खुशियों का इजहार किया। सभी लोगों ने मिलकर अपने अपने तयशुदा मार्गों से जुलूस निकाला गया। जहां चांदनी चैक से एकत्रित होकर शहर के सभी प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला गया। इस दौरान शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया।तरह-तरह की सामग्री बाटी गईं।कहीं शरबत का इंतजाम किया गया तो कहीं पानी का इंतजाम किया गया,जगह-जगह शरबत पिलाकर फूल मालाओं से इस्तकबाल किया गया। कई स्थानों पर लोगों ने सार्वजनिक लंगर का आयोजन भी ईद के अवसर पर किया। डीजे की धुन पर नाचते गाते मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का आत्मीय स्वागत करते हुए खाने पीने की वस्तुओं का वितरण किया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है और इस दिन नमाज पढ़ कर आपसी भाईचारे और अमन चैन शांति की दुआ मांगी जाती है।
पैगंबर साहब के जन्मदिन पर निकला भव्य जुलूस
शहर में मनाई गई ईद मिलादुन्नबी की खुशियां, जुलूस का जगह-जगह ठंडे शरबत व नाश्ते से स्वागत
