रायगढ़। ब्राम्हण सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा ने कहा कि अक्षय तृतीया के उपलक्ष में आयोजित मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति एवं ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा अनेकों अनूठे कार्यक्रमों का संचालन विगत 23 से 26 अप्रैल तक आदर्श बाल मंदिर में किया गया। जिसमें भगवान की बत्ती बनाओ प्रतियोगिता, बच्चों का हनुमान चालीसा का पाठ, पुष्पहार प्रतियोगिता एवं महाआरती जैसी सुंदर सनातनी प्रतियोगिताएं शामिल है।इन कार्यक्रमों ने न केवल एक मनोरंजन का प्लेटफार्म लोगों के सामने पेश किया है बल्कि हमारी वर्तमान एवं भाभी पीढ़ी को अपने संस्कारों से भी जोडऩे का कार्य किया है। प्रतियोगिताएं तो आज के युग में जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। किंतु प्रतियोगिताओं के द्वारा लोग अपने संस्कारों से जुड़े ऐसी सोच को लेकर मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति एवं ब्राह्मण सेवा समिति वर्षों से अपने कार्य को संपादित करते आ रही है जिससे इसे लोकप्रियता मिल रही है। वहीं इस अभिनव पहल के लिए पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा ने मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति व ब्राह्मण सेवा समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।