रायगढ़। जिले में हाथी ने बुधवार सुबह खेत जाते समय एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि, हाथी के दांत से ग्रामीण के पैर में चोटें आई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला छाल वन परिक्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गंजईपाली निवासी जेम एक्का (40) अपने खेत में पानी डालने के लिए जा रहा था। जंगल के करीब खेत में अचानक एक हाथी से सामना हो गया। हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जिससे जेम एक्का चीखने-चिल्लाने लगा, तो अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना वन अमला को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही छाल रेंजर, डिप्टी रेंजर समेत अन्य स्टाप मौके पर पहुंच गए। इस मामले में छाल रेंजर चंद्रविजय सिंह सिदार ने बताया कि, घायल ग्रामीण को तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है कि हाथी प्रभावित जंगल की ओर अकेले न जाए। लगातार हाथियों पर निगरानी की जा रही है।
हाथी के हमले से ग्रामीण घायल, दांत से पैर में आई चोट
