रायगढ़। जिले में दहेज प्रताडऩा का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष कार और 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। प्रताडऩा से तंग आकर विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम फूल बंधिया की रहने वाली संगीता दीपक (30) की शादी 19 मई 2024 को मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में सुभाष भारद्वाज के साथ हुई थी। शुरू में दोनों के बीच सब ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन बाद में पति सुभाष भारद्वाज, सास उमा बाई, ससुर दशरथ, जेठ बूंदराम और जेठानी लीलाबाई विवाहिता कार और 5 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। बार-बार मायके से दहेज लाने के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा।
पति ने मायके ले जाकर छोड़ दिया
विवाहिता ने परेशान होकर जब दहेज नहीं लाने की बात कही, तो उसका पति सुभाष 7 अक्टूबर 2024 को उसे मायके में छोडक़र वापस चले गया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता बनाने के लिए जैमुरा गांव में 31 दिसबंर को सामाजिक बैठक बुलाई गई। जहां ससुराल पक्ष को समझाइश देने के बाद सुभाष भारद्वाज पत्नी संगीता को लेकर वापस घर चले गया।
मारपीट करते, खाना भी नहीं देते थे
कुछ दिन बाद फिर से संगीता को दहेज में कार और 5 लाख कैश लाने को लेकर प्रताडि़त करने लगे, खाना-पानी नहीं देने के साथ ही मारपीट और गाली-गलौज भी किए जाने लगा। जिसके बाद परेशान होकर विवाहिता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।
ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज
परिजन विवाहिता को लेने पहुंचे और मायके ले गए। पीडि़ता ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ धारा 3(5)-बीएनएस 85-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
दहेज में कार और 5 लाख की डिमांड
विवाहिता को मारा-पीटा, खाना भी नहीं दिया, ससुराल पक्ष पर एफआईआर दर्ज
