रायगढ़। जिला भाजपा की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक में प्रदेश संगठन से तय मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता नारायण चंदेल ने आज जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने ओजपूर्ण भाषण में सेवा पखवाड़ा मनाने के पीछे पार्टी का उद्देश्य के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को समझाया।उन्होंने विगत दिनों लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित वक्फ बोर्ड के संशोधन विधेयक के लिए केंद्र सरकार को बधाई प्रेषित करते हुए आगे कहा की इस बिल के पास हो जाने पर आगे इसकी सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे जिसका लाभ अवश्य हमारे मुस्लिम भाइयों को मिलेगा। आज जो पार्टी का वृहद स्वरूप आप लोगों के सामने है उसके लिए ना जाने कितने हमारे पुरोधाओं ने अपने जीवन और जवानी समर्पित किया है,जनसंघ से लेकर भाजपा की इस यात्रा में एक ही चीज सर्वमान्य रही है और वह है हमारे सशक्त राष्ट्र निर्माण का ध्येय, कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान ने आज हमे यह सौभाग्य दिया है की आज हम विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के सदस्य है। आगे उन्होंने कहा की बड़ी संख्या में नए लोग संगठन में आए है,उसी मात्रा में हमारे जनप्रतिनिधि चुनकर आए है।इन सभी को इस सेवा पखवाड़ा के माध्यम से हमारी पार्टी की रीति एवं नीति से परिचय कराते हुए जनता के बीच में जाकर जनता के जानादेश की कसौटी पर खरा उतरना है।सेवा पखवाड़ा एक अवसर है संपर्क एवं संवाद करने का यह सुखद अवसर है।हर कार्यकर्ता यह ध्यान रखे की वह पहले भाजपा का कार्यकर्ता है यह मन और मस्तिष्क में बैठा लें,जनप्रतिनिधि को यह बात ध्यान रखना होगा की संगठन स्थाई है और आपका पद अस्थाई।चंदेल जी ने आगे कहा की कांग्रेस कभी भी बाबा साहब के साथ न्याय नहीं कर पाई और आज उनके नाम पर दुष्प्रचार कर रही है, बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन शोषित वर्गों के उत्थान के लिए लगा दिया,इसके बावजूद कांग्रेस ने कभी भी उनका साथ नहीं दिया उन्हें लोकसभा में पहुंचने भी नहीं दिया।हमे अभी इस सेवा पखवाड़ा में नीचे तक जाकर कांग्रेस का असल चरित्र बताना है।भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल के दिन हर भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक को भाजपा का झंडा अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में लगाना है।इस सेवा पखवाड़े में बहुत से कार्यक्रम जो पार्टी द्वारा तय है उन सभी कार्यक्रमों की अपनी अपनी महत्ता है,कांग्रेस ने आपातकाल के रूप में इस देश को सबसे बड़ा काला अध्याय दिया है,आपातकाल की विभीषिका को याद कर आज भी मन भर आता है क्योंकि मेरे पिता जी स्वयं 19 महीने मीसाबंदी के रूप में बिलासपुर जेल में रहे है मै छोटा था अपने घर वालों से पूछता था की आखिर मेरे पिता जी का दोष क्या है तो मुझे जवाब मिलता था की तुम्हारे पिताजी जनसंघ के कार्यकर्ता है सोचिए जरा की आखिर कितने त्याग कितनी तपस्या के बाद हमे आज यह मुकाम मिला है आज हम सभी कार्यकर्ताओं का यह परम धर्म है की जिन्होंने जनसंघ का दिया जलाया हम उनके घरों में जाकर फिर से प्रकाश का वातावरण लाएं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करें उनका आशीर्वाद लें,मीसाबंदियों का सम्मान करे,केंद्र एवं राज्य सरकारों की हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में जनता को बताना है।
खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता ने अपने ठेठ छत्तीसगढिय़ा शैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने बैठक के मुख्य विषय पर प्रकाश डालने के अलावा कार्यकर्ताओं को आज तक के हमारे गौरव शाली राजनैतिक इतिहास से परिचय कराया।1951जनसंघ दिया छाप से लेकर 1980 भाजपा के स्थापना तक के संघर्ष को विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया,दो सांसद से लेकर आज केंद्र में हमारी सरकार तक के सफर में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को आज के कार्यकर्ताओं को बताया,सूरज निकलेगा कमल खिलेगा अंधेरा छटेगा,इतिहास पुरुष स्वर्गीय अटल जी के इन पंक्तियों को आज हम चरितार्थ होते देख रहे हैं।आज मुझें कांग्रेस के उस नारे पे हंसी आ रही है जब वे लोग बोला करते थे की जिस दिए में तेल नहीं,सरकार बनाना खेल नहीं,आज उनके लोग देख ले की कैसे सुशासन की सरकार चल रही है। पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक और पार्षद से लेकर पार्लियामेंट तक आज हमारी सरकार है।जनता ने अपना जनादेश देकर अपना काम कर दिया है अब हमें उनके जनादेश का सम्मान कर राष्ट्र के वैभव को ऊंचा करना है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा ने कहा की कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हमने विधानसभा,लोकसभा फिर त्रिस्तरीय एवं नगरीय निकाय चुनाव में बढिय़ा प्रदर्शन किया है,भाजपा का उद्देश्य प्रारंभ से ही सत्ता प्राप्ति का नहीं रहा,जनता जनार्दन ने अपने दोनों हाथों से हमे आशीर्वाद दिया है अब हमें इस सेवा पखवाड़े में जाकर उनसे सेवा कार्य करने है। भाजपा शुरू से ही ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधे संपर्क बनाती आई है,यह केंद्रीय संगठन का कार्यक्रम है हमे निर्देशों के अनुरूप अपना शत प्रतिशत देना है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल सिंह भल्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हर चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आप जैसे ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का दर्शन लाभ लेना मेरे लिए अत्यंत ही सुखद अनुभूति है,वक्फ बोर्ड को लेकर आज कांग्रेस पूरे देश में झूठ का प्रचार करने में लगी हुई है पर अब मेरे देश की जनता जान गई है उनके झूठ एवं फरेब के कारोबार को इसीलिए तो हर चुनाव में इनकी लोकप्रियता दिन ब दिन घटती जा रही है।पूरे देश में अब एक ही गारंटी चलती है और वो है मोदी गारंटी,हमने लोगों से जो कहा हारी सरकार उसे पूरा कर रही है,इसीलिए आज हर कार्यकर्ता जनता के बीच सर उठाकर बात करने में सक्षम है। मै आज आप सभी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन करता हूं की सेवा पखवाड़े के इस कार्यक्रम को पूरे जोश खरोस के साथ पूरा करना है।
जिला भाजपा के महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए सेवा पखवाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को एवं उनके प्रभारी सहप्रभारी की घोषणा करी।सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम हेतु टोली के जिला संयोजक विलिस गुप्ता को बनाया गया है वहीं रायगढ़ विधानसभा के प्रभारी शशिकांत शर्मा, धरमजयगढ़ विधानसभा के प्रभारी गोकुल यादव,खरसिया विधानसभा के प्रभारी मोहन कुर्रे,लैलूंगा विधानसभा के प्रभारी श्रीमती रीना भगत को बनाया गया है।स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए चंद्रप्रकाश पांडे,नरेश पंडा,सनत नायक एवं जतिन साव को जवाबदारी दी गई है वहीं बूथ बस्ती संपर्क अभियान के लिए डिग्रीलाल साहू,रविंद्र गबेल,रमेश बेहरा एवं श्रीमती लीनव राठिया प्रभारी बनाए गए है।सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कराने की महत्ती जवाबदारी विकास केडिया,सतीश अग्रवाल,रामश्याम डनसेना एवं सुनील ठाकुर को दी गई है।स्वच्छता अभियान को रंजू संजय, जैनश्वर मिश्रा, लोचन पटेल,ललित यादव देखेंगे।संगोष्ठी कार्यक्रम के लिए सुरेंद्र पांडे,प्रदीप श्रृंगी,अभिलाष कच्छवाहा,परेश्वर प्रधान एवं वीणा विश्वास को जवाबदारी दी गई है।
आज के महत्वपूर्ण बैठक में श्रीकांत सोमावार,बृजेश गुप्ता,आलोक सिंह,जीवर्धन चौहान, कौसलेश मिश्रा,सुभाष पांडे,सुरेश गोयल, रत्थू गुप्ता,डिग्रीलाल साहू,रविंद्र गबेल,पवन शर्मा मंचासिन रहे।वहीं आज की बैठक में जिले में निवासरत माननीय सांसद/पूर्व सांसद/विधायक/पूर्व विधायकगण,जिला में निवासरत भाजपा राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी/ कार्यसमिति सदस्य,जिला में निवासरत मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश पदाधिकारी,जिला भाजपा पदाधिकारी,प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक/ सह संयोजक मोर्चा जिलाध्यक्ष/ महामंत्री, मंडल भाजपा नवनिर्वाचित अध्यक्ष / निर्वतमान मंडल अध्यक्ष,पूर्व जिला अध्यक्ष/ विधायक प्रत्याशी / निगम आयोग के पूर्व चेयरमैन,जिला पंचायत अध्यक्ष / उपाध्यक्ष/ जनपद पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष, नगर निगम महापौर/सभापति/ एम आई सी, नगर पालिका /नगर पंचायत के अध्यक्ष /उपाध्यक्ष/नेता प्रतिपक्ष स्थापना दिवस पखवाड़ा की जिला और मंडल टीम अपेक्षित रही। बैठक में मंच का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष विकास केडिया एवं आभार प्रदर्शन जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडे(बब्बल ) ने की। उक्त प्रेस विज्ञप्ति भाजपा प्रवक्ता मनीष शर्मा ने जारी की।
कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता पर जनप्रतिनिधि पूर्व हो जाते है : नारायण चंदेल
जिला भाजपा की बैठक के मुख्य वक्ता नारायण चंदेल ने दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन, भाजपा स्थापना दिवस 6अप्रैल से अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा
