जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देशों में जशपुर जिले में विकास कार्यों की गति तेजी से बढ़ी है। खासकर, सडक़ निर्माण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत कई सडक़ों के निर्माण के लिए करोड़ों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह योजना जिले के निवासियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, क्योंकि इससे न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
इन सडक़ों के निर्माण से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा और ग्रामीणों को अपने व्यवसाय, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह विकास कार्य जिले के लोगों के लिए बड़ा तोहफा साबित हो रहा है, क्योंकि सडक़ों का विकास न केवल आवागमन को आसान बनाता है, बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार लाता है।अब जिले के विभिन्न हिस्सों में लोग सडक़ों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इन परियोजनाओं से न केवल जशपुर जिले के विकास में तेजी आएगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत स्वीकृत सडक़
अबीरा से पंडरीअंबा मार्ग- इस मार्ग के निर्माण के लिए रू. 3 करोड़ 46 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। साधु राम घर से महाकुल पारा होते हुए सहसपुर पहुंच मार्ग- इस सडक़ निर्माण के लिए रू. 2 करोड़ 86 लाख की स्वीकृति मिली है, जो गांवों को शहरों से जोडऩे में सहायक होगी। बनमुंडा से लकराघरा तक मार्ग रू. 4 करोड़ 68 लाख की स्वीकृति मिली है, जिससे इस इलाके के ग्रामीणों को बेहतर सडक़ नेटवर्क मिलेगा। बनमुंडा से अंबाकछार तक मार्ग- इस मार्ग के लिए रू. 2 करोड़ 96 लाख का बजट निर्धारित किया गया है, जो ग्रामीणों की आवागमन समस्या को हल करेगा। बोखी बगीचा झारपारा से सहसपुर तक मार्ग रू. 1 करोड़ 55 लाख की स्वीकृति मिली है। प्रधानमंत्री सडक़ सायपुरडीह से माध्यमिक शाला कोलहनझरिया होते हुए सहलेशा तक: इस मार्ग के निर्माण के लिए रू. 1 करोड़ 98 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।प्रधानमंत्री सडक़ बसंत गुप्ता घर से जामटोली तक रू. 2 करोड़ 31 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो आसपास के क्षेत्रों को जोडऩे में मदद करेगा। टिकलीपारा में मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला फोकटपारा तक रू. 1 करोड़ 7 लाख का बजट इस सडक़ के निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया है। टिकलीपारा मुख्य मार्ग से तुमला के मुडाडिपा फोटको टोला होते हुए तोलेंगे जोर मुख्य सडक़ तक रू. 2 करोड़ 78 लाख की स्वीकृति मिली है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सडक़ सुविधा मिलेगी। तोलेंगे जोर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेलवा तक रू.1 करोड़ 48 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएगी। चिकपारा से गोंडपारा तक रू. 22 लाख की स्वीकृति मिली है। बनेदा चौक से किंकेला तक रू. 1 करोड़ 72 लाख का बजट इस सडक़ के निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ है। कंदोलटोली से बुटकछार बस्ती तक: इस मार्ग के निर्माण के लिए रू. 3 करोड़ 29 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है। दारा खरिका बस्ती से खरवागोडा मनसाय घर से ललिंदर घर तक रू. 1 करोड़ 17 लाख की स्वीकृति मिली है।
सीएम साय के नेतृत्व में तेजी से हो रहा है सडक़ों का निर्माण
करोड़ों की स्वीकृति से क्षेत्र में विकास की नई राहें खुली
