खरसिया। श्री राम नवमी आयोजन समिति और श्री राम जानकी मंदिर समिति खरसिया द्वारा इस बार राम नवमी का उत्सव बड़ी धूमधाम और भव्यता से मनाने जा रहा है, जिसके कार्यक्रम इस प्रकार से है सुबह 10 बजे से भजन कीर्तन प्रारंभ होगा वही दोपहर 12 बजे भगवान रामलला का जन्मोत्सव एवं महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। दोपहर 1 बजे भंडारा लगाया जाएगा। शोभायात्रा शाम 4 बजे श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ कर नगर भ्रमण करते हुए राम जानकी मंदिर में आरती कर विराम दिया जाएगा।
राम नवमी भगवान राम का जन्मोत्सव इस बार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। नगर में जगह-जगह भगवान राम के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मान्यता है कि रामनवमी के दिन घर में पूजापाठ करने और रामजी को उनके प्रिय व्यंजनों का भोग लगाने से घर परिवार में सुख समृद्धि आती है। भगवान राम का जन्म त्रेता युग में धरती से नकारात्मक शक्तियों को खत्म करने के लिए हुआ था। श्रीराम भगवान विष्णु के 7वें अवतार माने जाते हैं। अबकी बार रामनवमी के दिन रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन रहेगा। ऐसे में इस दिन आप किसी भी समय पूजा-पाठ व अन्य शुभ काम कर सकते हैं। इस दिन लोग नए व्यवसाय का उद्घाटन और गृह प्रवेश करना भी बहुत शुभ मानते हैं। श्रीमति वंदना अग्रवाल (एलआर) द्वारा रामजानकी मंदिर में भगवान की पोशाक और भव्य श्रृंगार की सामग्री अर्पण की जाएगी। समिति में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, संरक्षक गिरधर गुप्ता, सचिव राजेश घनसु, कोषाध्यक्ष विनोद कबुलपुरिया, कमल गर्ग, राजेन्द्र राठौर पालु, गोपाल शर्मा, प्रेम मुंशी, रतन अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, गिरधारी गवेल, गोरेलाल दर्शन, मंदिर के मुख्य पुजारी महंत त्रिवेणी दास महाराज, सियाराम सखा मंडल और गौशाला समिति सहित सभी लोग कार्यक्रम को भव्य बनाने में लगे हुए है।
खरसिया में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
