रायगढ़। सोमवार को आग लगने से करीब 300 ट्रांसफार्मरों में जलकर राख हो गए। अब इस मामले में जांच के रायपुर से 4 सदस्यों की टीम पहुंची है। सबसे पहले उस जगह का जायजा लिया। जहां पर ट्रांसफार्मरों में आग लगी थी। सभी प्वाईंट को नोट किया गया।
इस मामले में संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। जिससे आग लगने और घटना के बारे में स्पष्ट पता चल सके। जांच टीम में केएस भारती अतिरिक्त मुख्य अभियंता, एके अंबस मुख्य अभियंता बिलासपुर क्षेत्र, गोपाल मूर्ति एजीएम वित्त रायपुर के अलावा रायकवार मंडवा फायर आफिसर मड़वा सीएसपी-डीसीएल शामिल हैं।
सप्ताह भर में रिपोर्ट करना है तैयार
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि, यहां काफी संख्या में फेल ट्रांसफॉर्मर रखे हुए थे। हालांकि कुछ की मरम्मत के बाद उसका इस्तेमाल किया जा सकता था। ऐसे में जितने ट्रांसफॉर्मर आग की चपेट में आए हैं, उसके नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती जांच में करीब 300 ट्रांसफॉर्मर जलने की बात कही जा रही है। जांच टीम सप्ताह भर में मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगा।
किया जा रहा आंकलन
इस मामले में मुख्य अभियंता पीबी सजीव ने बताया कि, आग को 10-12 फायर बिग्रेड की मदद से दोपहर 2 बजे तक बुझा लिया गया था। रात में भी कुछ फायर ब्रिगेड को रखा गया था। आज सुबह सब कुछ नार्मल है। फेल ट्रांसफॉर्मर में आग लगी थी और नया सही है। मामले में जांच के लिए रायपुर से टीम आई है। एक सप्ताह में अपना रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि बाहर घास में आग लगी थी और उसी के चिंगारी से केबल में आग लगी। उसके बाद आग फैल गई। कुछ घर भी आग की चपेट में आने की कोई शिकायत तो नहीं है, लेकिन सुनने को मिला है। अधिकारियों के निर्णय के बाद मुआवजा की प्रक्रिया की जाएगी। कितना का नुकसान हुआ है उसका स्पष्ट आकलन अभी नहीं आ सका है।
जले ट्रांसफॉर्मरों की जांच करने रायपुर से पहुंची टीम
नुकसान का करेगी आकलन, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट
