रायपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। आज बुधवार रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव के लिए नामांकन होना था। लेकिन नामांकन से 10 मिनट पहले ही चुनाव की तारीख तो आगे बढ़ा दिया गया। जिसके बाद नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट में हंगामा कर दिया और विवाद बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने बताया कि 23 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव सम्पन्न होने के बाद 5 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की घोषणा की गई। 3 मार्च को प्रशासन ने तारीख आगे बढ़ाकर 12 मार्च कर दी 12 मार्च को 11 बजे फिर से चुनाव को स्थगित कर 20 मार्च तय की गई है।
कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास भाजपा की सरकार कर रही है। आज रायपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना था। पहले भी चुनाव की तारीख स्थगित किया गया था। आज नामांकन के 10 मिनट पहले चुनाव को स्थगित किया गया। ऐसा लग रहा है कि भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। इसलिए किसी भी प्रकिया से भाजपा सत्ता को छिनना चाहती है। इसलिए षडय़ंत्र पूर्वक चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाया है। कांग्रेस सयुंक्त महासचिव विनोद तिवारी ने कहा कि भाजपा पास अध्यक्ष बनाने के लिए सदस्यों का बहुमत नहीं है। इसलिए ये उठा पटक की जा रही है। रायपुर जिला पंचायत सुकमा जिला पंचायत में भाजपा अध्यक्ष नहीं बन पा रहे हैं। इसलिए जोड़-तोड़ करके सदस्यों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। किसी जिला पंचायत सदस्य को बुलडोजर भेजकर मकान को गिरवाने की धमकी दे रहे हैं। तो किसी की दुकान को तोडऩे का दबाव दिया जा रहा है। चुनाव प्रकिया के 10 मिनट पहले तारीख को आगे बढ़ा देना इस बात का प्रमाण है कि सरकार की ओर से तानाशाही किया जा रहा है।
अगली तारीख 20 मार्च कर दी गई है। लेकिन 20 तारीख के भी मतदान होगा तो अध्यक्ष हमारा ही चुना जाएगा। हम भाजपा के नेताओं को आमंत्रित कर रहे हैं कि आज ही चुनाव कर ले किसका अध्यक्ष बनेगा यह क्लियर हो जाएगा। कांग्रेस के प्रदर्शन के के बीच बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया और कलेक्ट्रेट के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। जिसके कारण आम नागरिकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की ओर से आने जाने वाले लोगों से पूछताछ करने बाद ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश दिया गया।
रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित
नामांकन के 10 मिनट पहले लिया फैसला, कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा
