सारंगढ। सारंगढ़ वनमंडल के अधिकारियो के कारनामो की फेरहिस्त लगातार बढ़ रहे है। नया जिला बना सारंगढ़ में वन मंडल सारंगढ़ सोने की अंड़े देने वाली मुर्गी बन गया है। यहा पर किया जाने वाला निमार्ण कार्य मे भ्रष्टाचार को छुपाने के लिये अधिकारियो ने नया हथकंड़ा अपनाया है।निर्माण कार्य स्थल पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित होने वाली सूचना बोर्ड को लगाकर फोटो खिंचवाया जाता है और महज 24 घंटे के अंदर की बोर्ड को उखड़वा दिया जाता है। अब इसे लापरवारही कहें या भ्रष्टाचार पर डालने वाला पर्दाप्रथा ? यह तो वन विभाग के अधिकारी ही बता पायेगें। गोमर्डा अभ्यारण्य के क्षेत्र सारंगढ़-बरमकेला मुख्यमार्ग में मल्दा ब के आगे बरमकेला मुड़ान के पास वन विभाग के द्वारा संयुक्त वन प्रबंध व विकास के अर्न्तगत गश्ती मार्ग का निमार्ण गत दिनो कराया गया। इस निमार्ण कार्य को मेन रोड़ से धुर्वागढ़ तक 2 किलोमीटर लंबा बनाया गया है तथा इसे अनुमानित लागत 6 लाख रूपये मे बनाया गया है। वन परिेक्षेत्र बरमकेला के अधिकारियो के द्वारा निर्मित किया गया। इस रोड़ का निमार्ण को महज 2 दिन मे पूरा बना दिया गया। जेसीबी मशीन से पेड़ो को काटकर तथा पहाड़ो और जंगल की मिट्?टी को समतल करके 2 किलोमीटर लंबी इस रोड़ का निमार्ण कर दिया गया। साथ ही इस निमार्ण कार्य को लेकर कोई सवाल ही ना खड़े हो इसको सोचकर इस निमार्ण के स्थल के पास ही सूचना बोर्ड को लगाया गया। किन्तु जिस दिन बैरियर को यहा पर लगाया गया उसी दिन उस सूचना बोर्ड को उखाडक़र ले जाया गया। मेन रोड़ पर किया गया निमार्ण कार्य और उसके लिये लगाया गया सूचना बोर्ड को ही वन परिक्षेत्र बरमकेला के अधिकारी यदि 24 घंटे के अंदर की उखाड़ दे रहे है तो सोच सकते है कि जंगल के भीतर होने वाले निमार्ण कार्यो की स्थिति क्या होगी।