रायगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने परचम लहराते हुए श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर दीपक सिदार निर्वाचित हुए। खरसिया विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली शिखा जिला पंचायत क्रमांक 7 से चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनी हैं।
रायगढ़ जिले की 18 सदस्यीय जिला पंचायत में इस बार भाजपा ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे कांग्रेस के केवल दो सदस्य ही रह गए। विपक्षी संख्या कम होने के चलते भाजपा प्रत्याशी शिखा रविन्द्र गबेल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो अकेली अध्यक्ष नही बनी है बल्कि कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उन्हें यह पद मिला है और सभी जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन से वे इस कुर्सी तक पहुंची है। वह अकेली इसके हकदार नही है वे सभी उनके इस अध्यक्ष पद सुशोभित करने के लिये सहयोगी रहे हैं जनता के कार्यो के लिये वे सदैव कार्य करते हुए विकास के कार्यो को गति देगी। इससे पहले जिला पंचायत में कांगे्रस को दबदबा था और खरसिया विधानसभा क्षेत्र के धनागर से चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल अध्यक्ष बने थे। लेकिन इस बार भाजपा ने पुरानी हार का न केवल बदला लिया बल्कि जिला पंचायत से कांगे्रस का सुपडा साफ कर दिया।
सभी सदस्य अध्यक्ष बने हैं- शिखा
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल ने कहा कि, यहां मेरे अकेले की जीत नहीं है। बल्कि कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी की जीत है। मेरे साथ जितने काम करने वाले सदस्य हैं, वो मुझे सपोर्ट किए हैं, तब कहीं जाकर मुझे यह पद मिला है। इसलिए सिर्फ मैं अध्यक्ष नहीं हूं, बल्कि मेरे साथ सभी सदस्य अध्यक्ष हैं।
निर्वाचित होते ही शिखा व दीपक पहुंचे भाजपा कार्यालय
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सबसे पहले शिखा रविंद्र गबेल, उपाध्यक्ष दीपक सिदार भाजपा समर्थित सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंची। भाजपा कार्यालय में पहुंचने के बाद जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही भाजपा कार्यालय में लगी दिवंगत नेताओं के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
खरसिया भाजपा ने किया आतिशी स्वागत
शिखा गबेल विजय श्री के उपरांत खरसिया पहुंचने पर महेश साहू नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष राम कुमारी राठिया उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में सभी जनपद सदस्य खरसिया नगर पालिका पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी करते हुए खरसिया के महात्मा गांधी रायगढ़ चौक पर भव्य स्वागत किया गया। रायगढ़ चौक से आतिशबाजी एवं गाजे बाजे के साथ भव्य विजय जुलूस खरसिया नगर में निकाला गया।