खरसिया। नगर पालिका के नवनिर्वाचत अध्यक्ष कमल गर्ग सहित 18 पार्षदों की शपथ ग्रहण समारोह 1 मार्च को दोपहर 1:00 बजे नगरीय प्रशासन मंत्री उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर के मध्य टाउनहाल मैदान में संपन्न होगा। नगरीय निकाय चुनाव में खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष सहित प्रदेश के निगम एवं नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिकांश में भाजपा का परचम लहराया था, ऐसे में संगठन के द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष समारोह आयोजित कर शपथ ग्रहण करने की तैयारी में निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद लगे हुए थे खरसिया में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग सहित भाजपा के 15 पार्षद जीतकर आए हैं इस बड़ी जीत को देखते हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह होना है शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में नागरिक प्रशासन मंत्री उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप की उपस्थिति सहित स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे। अभी नगर निगम में अनुविभागीय अधिकारी प्रशासक है शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष कमल गर्ग नगरपालिका दफ्तर पहुंचकर पदभार संभालेंगे।
नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने अपना वादा निभाया
नगरीय प्रशासन मंत्री उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने नगर पालिका चुनाव के दौरान सभा में कहा था कि आप सभी को कमल छाप में वोट देकर कमल गर्ग को नगर पालिका अध्यक्ष बनाना है मैं आप सभी को आने वाले समय में शपथ ग्रहण का न्योता देने आया हूं और मैं स्वयं भी आपके प्यार और आशीर्वाद से शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहूंगा एवं आपके नगर के समुचित विकास की जवाबदारी हमारी है।
कमल गर्ग ने सभी वार्डों से भारी बहुमत से जीत दर्ज की
नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी कमल गर्ग नगर के 18 वार्ड में अपनी जीत दर्ज की वहीं वार्ड पार्षद के रूप में 18 में से 15 पार्षदों ने नगर पालिका में भाजपा से चुनकर पहुंचे हैं।
अपने संगवारी की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नगरीय प्रशासन मंत्री, उपमुख्यमंत्री अरुण साव
अपने संगवारी की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नगरीय प्रशासन मंत्री, उपमुख्यमंत्री अरुण साव
