रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में फैले डेंगू को लेकर जिला कलेक्टर तारन सिन्हा ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए निगम तथा महिला बाल विकास के अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त करते हुए सफाई मामले में भी नगर निगम को आडे हाथ लिया है। इतना ही नही उन्होंने निगम की सफाई ठेका कंपनी सबीना कंस्ट्रक्शन को भी ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिये हैं।
एक लंबे अर्से से केवल कागजों में ही सफाई अभियान चल रहा था जिसका नतीजा यह हुआ है इस घोर लापरवाही के चलते नगर निगम के कई वार्ड में रहने वाले नागरिक डेंगू की चपेट में आ गए हैं और ऐसी जानकारी मिल रही है कि डेंगू के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि इसकी पुष्टि विभागीय स्तर पर नही हुई है लेकिन सोशल मीडिया में यह बात जमकर फैल गई है। वहीं दूसरी ओर अकेले जिला कलेक्टर तारन सिन्हा ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एक के बाद एक कई कदम उठाते हुए प्रशासनिक कसावट लाने की पूरजोर कोशिश की है तो भाजपा व कांगे्रस के नेता के अलावा अन्य पदाधिकारी घरों में दुबके हुए हैं। इस घातक बीमारी को फैलने से रोकने के लिये जनप्रतिनिधियों चुप्पी कई सवाल को खड़े कर रही है।
जानकार सूत्र बताते हैं रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर तारन सिन्हा खुद सडक़ पर उतरकर पूरे अभियान का जायजा लिया और कचरे के ढेर में तब्दील शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया। इतना ही नही लगातार चल रही हड़ताल को भी खत्म कराते हुए शहर वासियों के लिये साफ-सुथरा माहौल देने की कोशिश की। अब सफाई व्यवस्था को लेकर बरसो से काबिज सबीना कंस्ट्रक्शन कंपनी पर भी गाज गिराई है। सबसे दुखद पहलू यह भी है कि निगम में कुर्सियों में बैठकर केवल सफाई व्यवस्था ठीक-ठाक होनें का दावा करने वाले निगम के अधिकारी सफाई देते नजर आ रहे हैं।
कहा हैं शहर के जनप्रतिनिधि
विधानसभा चुनाव के लिये हार जीत के अलावा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने वाले भाजपा व कांगे्रस के नेता डेंगू जैसे गंभीर मुद्दे के मामले में चुप्पी साधे हुए है। बीते एक माह से डेंगू मरीजों की संख्या चार सौ से अधिक हो गई है। इतना ही नही सोशल मीडियो में दो लोगों की मौत होनें के बाद भी इन नेताओं की नींद नही खुल रही है। भाजपा व कांगे्रस के पार्षद सहित अन्य पदाधिकारी भी घरों में दुबके हुए है। वही एक जानकारी के मुताबिक इन दिनों दोनों ही पार्टी के नेता डेंगू जैसी घातक बीमारी को अनदेखा करके गांव-गांव में जाकर जन संपर्क अभियान करने में पीछे नही हटे रहे। जनहित के इस मामले में इनकी चुप्पी का जवाब जनता चुनाव के समय देगी, चंूकि जन चर्चा है कि केवल वोटों की फसल काटने वाले नेता केवल अधिकारियों पर भी टिप्पणी करके अपनी दुकानदारी करते हैं और हकीकत से कोसो दूर जनता की समस्या पर इनकी बोलती बंद हो जाती है।
शहर में फैले डेंगू को लेकर कलेक्टर बने तारन हार
अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार सबीना कंस्ट्रक्शन कंपनी को किया गया ब्लैकलिस्टेड जनप्रतिनिधियों की चुप्पी को लेकर जनता हैरान
